ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरहाइवे पर हादसे में चालक की मौत, कोहराम

हाइवे पर हादसे में चालक की मौत, कोहराम

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गुरुवार देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टाटा 407 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने...

हाइवे पर हादसे में चालक की मौत, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 02 Apr 2021 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गुरुवार देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टाटा 407 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं जानकारी होने पर मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया।

बड़ौत के छपरौली रोड स्थित काशीराम कालोनी निवासी मोहम्मद उस्मान ने कोतवाली पर दी तहरीर में बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा उस्मान गुरुवार रात्रि टाटा 407 में टाईल्स लेकर वापस लौट रहा था। बताया कि जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गौरीपुर मोड़ से आगे पहुंचा तो तभी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी पुलिस ने उन्हें फोन कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिसमें उसकी पत्नी और छह माह का बच्चा घर पर रह गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नोवेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें