ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर10 हजार होम क्वारंटाइन, सुधर रहे हालात : कमिश्नर

10 हजार होम क्वारंटाइन, सुधर रहे हालात : कमिश्नर

10 हजार होम क्वारंटाइन, सुधर रहे हालात : कमिश्नर

10 हजार होम क्वारंटाइन, सुधर रहे हालात : कमिश्नर
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरWed, 29 Apr 2020 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में नोडल अधिकारी मेरठ कमिश्नर अनीता सी.मेश्राम ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण रोकने को प्रभावी प्रयास जारी हैं। 10 हजार लोग होम क्वारंटाइन में हैं। हालात लगातार सुधर रहे हैं। पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों का सर्विलांस की मदद से भी पता लगाकर उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने की जनता से अपील की है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव 12 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर रेडजोन घोषित कर रखा था। इसमें एक ग्रीन और दूसरा ओरेंज जोन में आ गए हैं। लगातार थर्मल स्क्रीनिंग का अभियान चल रहा है। ड्यूटी में लगे प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का भी चेकअप किया जा रहा है। अब तक क्वारंटाइन सेंटरों से 5 हजार से अधिक लोग अवधि पूरी होने पर होम क्वारंटाइन में भेजे जा चुके हैं। हॉट स्पॉट एरिया के कंटेन्मेंट जोन में 28573 घरों के 136871 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन का कार्य संतोषजनक है। होम डिलीवरी भी लगातार हो रही है। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। इस दौरान आईजी ट्रैफिक दीपक रतन, डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार, एडीएम वित्त मनोज सिंघल, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीएमओ डा.केएन तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे। लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस सख्त : आईजी बुलंदशहर। आईजी ट्रैफिक एवं जिले के नोडल अधिकारी दीपक रतन ने कहा कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस सख्त है। अभी तक 8 हजार से अधिक वाहनों का चालान हो चुका है। 2 हजार से अधिक लोगों पर एफआईआर हुई है। 5 रैपिड एक्शन टीम पीपीई किट से लैस हैं। 112 डॉयल गाड़ियों के पुलिसकर्मियों को भी पीपीई किट से लैस किया जाएगा। हॉट स्पॉट में 98 बैरियर लगाकर 250 पुलिसकर्मी और 150 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मियों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें