ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर -लॉकडाउन ने बिगाड़ दिया लोगों के घर का बजट

-लॉकडाउन ने बिगाड़ दिया लोगों के घर का बजट

-लॉकडाउन ने बिगाड़ दिया लोगों के घर का बजट

 -लॉकडाउन ने बिगाड़ दिया लोगों के घर का बजट
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 07 Apr 2020 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हुए लॉकडाउन ने गरीब एवं मध्यम वर्ग को सबसे अधिक प्रभावित है। लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है। मंगलवार को आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने लोगों से उनकी राय जानी तो अधिकांश का यही कहना था कि लॉकडाउन से दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ चीजों के दाम बढ़ गए हैं तो दूसरी तरफ कमाई बंद है।नगर के मोहल्ला शांति निकेतन निवासी हरवंश सिंह का कहना है कि नोएडा में दुकान से घर का खर्चा चलता था। बीते 15 दिन से दुकान बंद है। ऐसे में कमाई का जरिया बंद हो गया है। चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कमाई न होने और दाम बढ़ने से दोहरी मार पड़ रही है।आवास-विकास प्रथम कालोनी निवासी अनिरूद्ध सिंह का कहना है कि उनका मार्केटिंग की नौकरी है। लॉकडाउन के बाद काम बंद पड़ा है। भविष्य में हालात कैसे होंगे, इसको लेकर चिंता सताने लगी है।मोहल्ला राधानगर निवासी राजेश कुमार का कहना है कि उनका मेडिकल का व्यवसाय है। लॉकडाउन के बाद काम पर फर्क पड़ा है। चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि लॉकडाउन हटने के बाद हालात सुधरेंगे।ऊपरकोट क्षेत्र निवासी हबीबुर्रहमान का कहना है कि ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्चा चलाते हैं। बीते 15 दिन से ई-रिक्शाओं का संचालन बंद है। कमाई न होने और महंगाई बढ़ने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बीसा कालोनी निवासी दलवीर का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के प्रयास से वस्तुओं के दामों में अधिक इजाफा नहीं हो सका है, फिर भी कमाई न होने से अब घर का खर्चा चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें