ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर -जिंदा महिला का बता दिया सूटकेस में मिला शव

-जिंदा महिला का बता दिया सूटकेस में मिला शव

-जिंदा महिला का बता दिया सूटकेस में मिला शव

 -जिंदा महिला का बता दिया सूटकेस में मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 03 Aug 2020 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में सूटकेस में जिस महिला का शव बुलंदशहर की वरीशा का होना बताया गया वह जिंदा है। खुद पुलिस के सामने आकर उसने इसका खुलासा कर दिया। जिस विवाहिता वरीशा को मृत घोषित कर दिया गया था, वह जिंदा निकली और गौतमबुद्धनगर के भंगेल में एक महिला के यहां रह रही थी। नगर पुलिस ने मायके पक्ष की गलत शिनाख्त के आधार पर उसके पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवाहिता ने अलीगढ़ में खुद ही पुलिस को जिंदा होने की जानकारी दी। अब पुलिस ने विवाहिता से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ससुरालीजनों को मायके पक्ष को फंसाने के लिए अज्ञात महिला की गलत शिनाख्त की गई।गौरतलब है कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 27 जुलाई को बंद सूटकेस में एक महिला का शव मिला था। गाजियाबाद पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया में भी मृतका का फोटो व एक संदेश वायरल किया गया था। दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने व्हाट्सअप मैसेज व फोटो देखकर पहचान कर महिला की शिनाख्त अपनी रिश्तदार के रूप में की। इसके बाद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के जलाली निवासी मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री वरीशा पुत्री नसीरा के रूप में की। नगर कोतवाली में दहेज हत्या में पति, सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया गया। सोमवार को वरीशा ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों के दहेज उत्पीड़न से तंग होकर वह स्वंय घर से जाकर गौतमबुद्धनगर जनपद के भंगेल में एक महिला के यहां रह रही थी। कोट---गाजियाबाद में सूटकेस में मिले शव की गलत शिनाख्त कर उसके मायके वालों ने दहेज हत्या में ससुरालियों को फंसाया है। उक्त महिला वरीशा ने पुलिस को स्वयं के जिंदा होने की जानकारी दी। गाजियाबाद पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है। ससुराल वालों पर दहेज हत्या की धारा हटाकर केवल दहेज उत्पीड़न का मामला रह जाएगा। पूरे मामले की जांच अभी चल रही है।-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी ---

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें