Hindi NewsUP Newsbuilder arrested for duping man of rs 2 crore using fake agreement 3 accused are being searched
फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर ठग लिए 2 करोड़ रुपए, बिल्डर गिरफ्तार; 3 आरोपियों की हो रही तलाश

फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर ठग लिए 2 करोड़ रुपए, बिल्डर गिरफ्तार; 3 आरोपियों की हो रही तलाश

संक्षेप:

ज्ञान प्रकाश मणि त्रिपाठी के अनुसार, गोरख मिश्रा ने खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए उन्हें आशुतोष मिश्रा से मिलवाया। इसके बाद आशुतोष ने मोहद्दीपुर स्थित लगभग 3200 वर्ग फीट भूमि से संबंधित बिल्डर्स एग्रीमेंट दिखाया और आर्थिक संकट का हवाला देकर अपने 50 प्रतिशत हिस्से के नाम पर अनुबंध का प्रस्ताव रखा।

Feb 08, 2026 04:14 pm ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंट थाना पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिछौरा हरदिया निवासी आशुतोष मिश्रा के रूप में हुई है, जो बीपी इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गायत्रीनगर कूड़ाघाट निवासी ज्ञान प्रकाश मणि त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, गोरख मिश्रा ने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए उन्हें आशुतोष मिश्रा से मिलवाया। इसके बाद आशुतोष मिश्रा ने मोहद्दीपुर स्थित लगभग 3200 वर्ग फीट भूमि से संबंधित बिल्डर्स एग्रीमेंट दिखाया और आर्थिक संकट का हवाला देकर अपने 50 प्रतिशत हिस्से के नाम पर अनुबंध का प्रस्ताव रखा।

ये भी पढ़ें:यूपी के इन 2 शहरों में आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज, NER के प्रस्ताव पर सहमति

आरोप है कि आशुतोष मिश्रा ने मोहद्दीपुर के भूमि स्वामी रमाकांत पांडेय की फर्जी हस्ताक्षरयुक्त सहमति पत्र प्रस्तुत कर पीड़ित को विश्वास में लिया। इसी के आधार पर 18 अगस्त 2023 को उपनिबंधक कार्यालय में अनुबंध कराया गया। इसके बाद आशुतोष और उसके सहयोगी अशोक यादव ने अलग-अलग तारीखों में चेक, आरटीजीएस और नकद द्वारा कुल 1.65 करोड़ रुपये वसूल कर लिए। तब तक पीड़ित को इस बात का अंदाज नहीं था कि वह किसी ठगी का शिकार हो रहा है।

ये भी पढ़ें:‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’, योगी ने अपने गांव पंचूर में बच्चों से देर तक की बात

भूमि स्वामी रमाकांत पांडेय के खाते में भी 10 लाख रुपये भेजे गए। इसके अतिरिक्त गोरख मिश्रा ने ब्लैकमेलिंग कर लगभग 40 लाख रुपये अलग से ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने भूमि स्वामी से सीधे संपर्क किया तो उन्होंने किसी सहमति या हस्ताक्षर से इनकार कर दिया। आरोप है कि आशुतोष मिश्रा और गोरख मिश्रा अराजक तत्वों के साथ सिविल लाइंस स्थित पीड़ित के कार्यालय पहुंचे और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मुख्य आरोपी पकड़ लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |