Hindi NewsUP NewsBSP will now show its strength by holding a rally in Noida. What message does Mayawati want to send to her opponents?
बसपा अब नोएडा में रैली कर दिखाएंगी ताकत, मायावती विरोधियों को क्या संदेश देना चाहती हैं?

बसपा अब नोएडा में रैली कर दिखाएंगी ताकत, मायावती विरोधियों को क्या संदेश देना चाहती हैं?

संक्षेप:

लखनऊ में विशाल रैली की सफलता के बाद अब बसपा 6 दिसंबर को नोएडा में बड़ी रैली करने जा रही है। मायावती इस रैली से विरोधियों को संदेश देंगी कि उनका कॉडर आज भी उनके पास है और खिसका नहीं है।

Nov 20, 2025 08:46 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को नोएडा में बड़ी रैली कर ताकत दिखाने जा रही हैं। मायावती इस रैली से विरोधियों को संदेश देंगी कि उनका कॉडर आज भी उनके पास है और खिसका नहीं है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। बसपा सुप्रीमो इसीलिए लगातार अपनी ताकत दिखाने में जुटी हुई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश में लगातार खिसकते जनाधार से यह संदेश जाने लगा था कि बसपा का मूल वोट बैंक खिसक रहा है। विरोधी यह भी संदेश देने लगे कि भाजपा के इशारे पर बसपा काम कर रही है। मायावती विरोधियों को संदेश देने के लिए कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर 9 अक्तूबर को लखनऊ में रैली में भीड़ जुटाकर यह संदेश दिया कि उनका कॉडर उनके साथ मजबूती के साथ डटकर खड़ा है। इस रैली के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा अपने दम पर लड़ी और एक सीट जीतने में सफल रही।

मायावती अब नोएडा में 6 दिसंबर को रैली करने जा रही हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रैली स्थल की तलाश शुरू हो गई है। यह देखा जा रहा है कि कहां रैली करना बेहतर होगा। माना जा रहा है कि इस रैली में देशभर के बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बसपा दलित वोट बैंक बचाए रखने के साथ मुस्लिमों और अति पिछड़ों को साधने में जुटी हुई है। मायावती ने सभी मंडल व जिला कोआर्डिनेटर को निर्देश दिया है कि रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर आएं।

ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब इस डेट को होगी जारी, आयोग ने बढ़ाई लास्ट डेट
ये भी पढ़ें:61 साल बाद UP में होने जा रहा जंबूरी, योगी ने देखी तैयारी; अफसरों को ये निर्देश

लखनऊ रैली के बसपा में नया जोश

बीते 9 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित विशाल रैली की शानदार सफलता ने बसपा में नया जोश भरा है। मायावती लगातार सक्रिय हैं। अब नोएडा रैली में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटा इनके सहारे पुराने अंदाज में मिशन-2027 का बिगुल बजाने की तैयारी है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |