बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, राखी बांधती थीं मायावती

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया है। उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। वह बसपा के इकलौते विधायक थे।

umashankar singh
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया है। फाइल फोटो

यूपी में बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली में उनका इलाज घर पर चल रहा था। उमाशंकर सिंह के निधन की खबर फैलते ही रसड़ा और बलिया क्षेत्र में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है। बसपा सुप्रीमो मायावती विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं।

रसड़ा विधान सभा के विधायक उमाशंकर सिंह नगरा ब्लॉक के खनवर गांव के रहने वाले थे। उमाशंकर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खनवर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उमााशंकर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल हुई थी । उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र संघ से की थी। इसके बाद विधायक उमाशंकर सिंह पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा नाम हो गए थे। उनको बसपा चेहरा माना जाता थाI उमाशंकर ने साल 2000 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष कब्जा जमाया।

2022 में भाजपा की प्रचंड लहर के बावजूद उन्होंने अपनी सीट जीती थी

इसके बाद उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक बने। 2012 में वे पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए। इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा की प्रचंड लहर के बावजूद उन्होंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की। 2022 में तो जब बसपा का पूरे उत्तर प्रदेश में सूपड़ा साफ हो गया। तो उमाशंकर सिंह एक मात्र ऐसे विधायक थे जो अपनी सीट बचा पाई थी। प्रदेश में यह बसपा के इकलौते विधायक थे ,अब बसपा का प्रदेश में कोई विधायक नहीं बचा। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

विधायक उमाशंकर सिंह को रखी बांधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती फाइल फोटो

उमाशंकर के निधन पर मायावती ने जताया शोक

बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद है। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना है।

अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने भी शोक जताया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !

योगी ने भी जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक उमाशंकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। योगी ने पोस्ट पर लिखा है कि जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।