Hindi NewsUP NewsBSP chief Mayawati government should implement Constitution properly to solve problems
समस्याओं के निदान के लिए संविधान को सही तरीके से लागू करे सरकार: मायावती

समस्याओं के निदान के लिए संविधान को सही तरीके से लागू करे सरकार: मायावती

संक्षेप:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर ने करोड़ों गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को सामाजिक न्याय व अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

Dec 07, 2025 03:10 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, वार्ता
share Share
Follow Us on

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर ने करोड़ों गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को सामाजिक न्याय व अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके मिशनरी विचार बहुजन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि देश आज महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, वायु प्रदूषण, रुपये की गिरती कीमत और आर्थिक अस्थिरता जैसे गंभीर संकटों से जूझ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयरलाइंस संचालन में अव्यवस्था से लेकर आम लोगों की प्रतिदिन की समस्याओं तक हर ओर चिंता का माहौल है। ऐसे में सरकार को बाबा साहेब के मानवतावादी और कल्याणकारी संविधान को सही तरीके से लागू करने की दिशा में गंभीरता दिखानी चाहिए, तभी देश इन समस्याओं से छुटकारा पा सकेगा।

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर वंचितों और आमजन के हितों के लिए संघर्ष किया और संविधान के माध्यम से उन्हें अधिकार दिलाए। इसलिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना और उनकी नीतियों को ईमानदारी से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी समर्थकों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बाबा साहेब का मिशन तभी पूरा होगा जब पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को न्याय, सुरक्षा और समान अवसर वास्तविक रूप से प्राप्त होंगे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |