बीएससी छात्रा को नशा दे किया बेहोश, लॉज में ले जाकर रेप; छात्रनेता समेत 4 पर केस
बीएससी छात्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले छात्र नेता धवन जायसवाल उसे बहला फुसला कर एक लॉज में ले गया। इसके बाद पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं छात्रा के होश आने पर उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि शरीर पर चोट के निशान थे।

UP News: उत्तर प्रदेश के पडरौना शहर की बीएससी की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर एक लॉज में ले जा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा को जब होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर पर कुछ चोटों के निशान थे। इसके बाद छात्रा को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल भी किया गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
पडरौना कस्बे के एक वार्ड की रहने वाली बीएससी की इस छात्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले छात्र नेता धवन जायसवाल ने बहला फुसला कर एक लॉज में ले गया। इसके बाद पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं छात्रा के होश आने पर उसके शरीर पर वस्त्र नहीं थे, जबकि शरीर पर चोट के निशान थे।
इसका विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी देकर ब्लैकमेल कर कई बार लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे गोरखपुर भी ले गया, वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले सुबह पडरौना लाकर छोड़ दिया था। पीड़िता ने आपबीती अपने मां-बाप को बताई।
छात्रा के पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, जबकि थाने पर आरोपी को बुलाया गया। कोतवाली में आरोपी ने छात्रा से शादी करने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ न्यायालय में कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पर उन्होंने एडीएम के वहां कागजी कार्रवाई पूर्ण भी कराई थी।
आरोप है कि सब कुछ होने के बाद उसके घर गई तो आरोपी के माता-पिता, भाई द्वारा दरवाजा बंद कर उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और छात्रा को घर से गाली देकर भगा दिया गया। इसके बाद छात्रा ने 1090 पर कॉल करके अपनी आपबीती बताई। लोगों के समझाने पर कोतवाली पहुंच कर प्रार्थना पत्र दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

