मां के पास सो रही बच्ची संग हैवानियत; श्मशान ले जाकर मिटाई हवस, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
मथुरा में एक सात साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी। आरोपी खिड़की के रास्ते घर में घुसा और बच्ची को उठाकर श्मशान ले गया, जहां उसने अपनी हवस मिटाई।

Girl rape in Mathura: यूपी के मथुरा में बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां अपनी मां के पास सो रही बच्ची को एक युवक को उठा ले गया। श्मशान ले जाकर अपनी हवस मिटाई। बच्ची के शोर मचाने के बाद आरोपी धमकी देकर बच्ची को बेहोश हालत में छोड़कर भाग गया। अगले दिन बच्ची श्मशान में मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के बेहोश हो जाने पर उसे वहीं छोड़कर वह भाग गया था तथा बाद में उसे पकड़ लिया गया है।
छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार रात एक युवक खिड़की तोड़कर एक घर में घुस गया और मां के पास सो रही सात साल की बच्ची को उठाकर ले गया। वर्मा के अनुसार बच्ची हल्ला न मचा पाए इसके लिए आरोपी ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया। इस दौरान उसका पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि तड़के चार बजे जब उसकी मां जगी तो उसने बच्ची को गायब पाया तथा काफी ढूढने के बाद बच्ची श्मशान में बेहोश पड़ी मिली।
जान से मारने की धमकी देकर भागा था आरोपी
वर्मा के अनुसार होश में आने पर बच्ची ने मां-बाप को बताया कि राहुल उसे जबरिया उठा ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस के अनुसार बच्ची ने अपने परिवारवालों को बताया कि जब वह शोर मचाने लगी तब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर बलरामपुर जिले से भी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्राम रानीपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो जून की शाम गांव में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान उसके 12 वर्षीय पुत्र को कुछ युवकों ने कोल्ड ड्रिंक और रुपये का लालच देकर अपने साथ ले लिया। आरोप है कि आरोपी उसे मोटरसाइकिल से गांव के बाहर स्थित जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर थाना सादुल्लाहनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर एएसी विशाल पांडेय व सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को रामपुर अरना-सादुल्लानगर मार्ग पर ग्राम देवरिया इनायत के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


