प्रेमी से बात करने पर भाई ने बहन का गला घोंटा, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सहारनपुर एक भाई ने पंचायत सहायिका बहन का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने भागने के बजाय अपने ताऊ को घटना की जानकारी दी और फिर थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

brother strangled sister
भाई ने बहन का गला घोंटा

सहारनपुर, संवाददाता। यूपी के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 27 वर्षीय पंचायत सहायिका कोमल की उसके ही भाई आशीष ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने भागने के बजाय अपने ताऊ सुरेंद्र को घटना की जानकारी दी और फिर थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने ताऊ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना नागल क्षेत्रांतर्गत गांव लाखनौर में शुक्रवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने परिवार के रिश्तों को झकझोर दिया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब छह बजे आशीष अपने ताऊ सुरेंद्र के पास पहुंचा। उसने बताया कि बहन कोमल के साथ किसी बात पर कहासुनी हुई थी और गुस्से में उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह थाने चला गया। उधर, ताऊ की ओर से दी गई तहरीर में परिवार की परिस्थितियों और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों के मुताबिक, कोमल के पिता विजेंद्र सिंह और मां राजवती बीमार रहते हैं।

प्रेमी से बात करने का विरोध करता था भाई

गुरुवार रात दोनों पशुओं की देखभाल के लिए घेर में सोए थे। छोटा भाई कमल किशोर हलवाई का काम करने बाहर गया हुआ था। घर में कोमल और दूसरा भाई आशीष ही मौजूद थे। सुबह कोमल का शव चारपाई पर पड़ा मिलने के बाद घटना का पता चला। सूचना पर नागल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ देवबंद अमित सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भाई आशीष ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या की है। वह बहन का गांव के ही एक प्रेमी से बात करने का बार-बार विरोध करता था। घटना से पहले भी उसने बहन को गांव के लड़के के साथ बात करते हुए देख लिया था।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ देवबंद अमित सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, एसएसपी अभिनंदन, एसपी ग्रामीण मयंक पाठक समेत आला अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीएड करने के बाद पंचायत सहायिका बनी थी कोमल

27 वर्षीय कोमल लाखनौर गांव में पंचायत सहायिका के पद पर कार्यरत थी। उसने बीएड की पढ़ाई की थी और गांव में पंचायत से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रही थी। परिवार में वह सबसे बड़ी संतान बताई गई है। उसकी हत्या की खबर से गांव में शोक और हैरानी का माहौल है।

परिवार की परिस्थितियों के मुताबिक, कोमल के पिता विजेंद्र सिंह और मां राजवती बीमार रहते हैं। उसका छोटा भाई कमल किशोर हलवाई का काम करता है और घटना वाली रात घर से बाहर गया हुआ था। गुरुवार रात माता-पिता पशुओं की देखभाल के लिए घेर में सोए थे। घर में कोमल और आशीष मौजूद थे। सुबह कोमल का शव चारपाई पर मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घटनास्थल की जांच शुरू हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों भाई-बहन के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsप्रेमी से बात करने पर भाई ने बहन का गला घोंटा, वारदात के बाद किया सरेंडर