AC फर्स्ट में NCC कैडेट से रेप के बाद फरार TTE का भाई गिरफ्तार, पुलिस ने बिहार-नेपाल में बिछाया जाल

Mar 01, 2026 02:58 pm ISTAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share Share
Follow Us on

मऊ जिले की रहने वाली NCC कैडेट को सीट दिलाने के नाम पर पिछले दिनों अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में टीटीई राहुल कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह परीक्षा देकर मऊ से लौट रही थी। बिना टिकट ट्रेन में बैठ गई थी। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध GRP देवरिया में केस दर्ज है।

AC फर्स्ट में NCC कैडेट से रेप के बाद फरार TTE का भाई गिरफ्तार, पुलिस ने बिहार-नेपाल में बिछाया जाल

UP News: वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई को संरक्षण देने वाले उसके भाई को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रेलवे में मालबाबू है छपरा में तैनाती है। वहीं फरार टीटीई की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने बिहार और नेपाल में जाल बिछा दिया है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर लेने का पुलिस अधिकारियों का दावा है। फरार टीटीई पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

मऊ जिले की रहने वाली एनसीसी कैडेट को सीट दिलाने के नाम पर पिछले दिनों अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में टीटीई राहुल कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह परीक्षा देकर मऊ से लौट रही थी। बिना टिकट ट्रेन में बैठ गई थी। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध जीआरपी देवरिया में केस दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के समारा सदिसोपुर का रहने वाले आरोपी टीटीई का भाई गणेश कुमार गुप्ता उसे संरक्षण दे रहा है। छपरा में तैनात उसका भाई रेलवे में मालबाबू है। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी कभी नेपाल तो कभी बिहार में रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जाल बिछा दिया है। जीआरपी की एसओजी, सर्विलांस समेत कुल पांच टीमें लगाई गई हैं। मोबाइल बंद होने के चलते सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी को संरक्षण देने वाले उसके भाई से पूछताछ में कुछ जानकारियां मिली हैं। जल्द ही आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हुआ क्या था?

मऊ की रहने वाली 22 वर्षीय एक छात्रा जो कि एनसीसी कैडेट भी है, गोरखपुर में किराए के कमरे में रहती है। 15 फरवरी को पांच बजे के करीब वह गोरखपुर आने के लिए गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई। वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। स्टेशन पर हड़बड़ी में टिकट न ले पाने के कारण वह ट्रेन में सवार हो गई।

आरोप है कि टीटीई ने बिना टिकट की कार्रवाई का डर दिखाते हुए पहले सीट दिलाने का भरोसा दिया और फिर एससी फर्स्ट कोच के केबिन में ले जाकर रेप किया। पीड़िता के अनुसार विरोध करने आरोपी ने कार्रवाई की धमकी दी। टीटीई के चंगुल से छूटकर लड़की किसी तरह केबिन से बाहर निकली। केबिन से बाहर आकर उसने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |