
बहन से आशिकी पर भाई का खौल उठा खून, जीजा-साले ने मिलकर पुजारी को हमेशा के लिए सुला दिया
झांसी में दो दिसंबर को हुई सिद्धपीठ में पुजारी की हुई हत्या से पुलिस ने परदा उठा दिया है। लड़की से मोहब्बत में पुजारी की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जीजा फरार है।
यूपी के झांसी में दो दिसंबर को हुई सिद्धपीठ में पुजारी की हुई हत्या से पुलिस ने परदा उठा दिया है। लड़की से मोहब्बत में पुजारी की हत्या की गई थी। लड़की के भाई को जब पुजारी से आशिकी की खबर मिली तो उसका खून खौल उठा, उसने जीजा संग मिलकर पुजारी को खत्म करने का प्लान बनाया और जीजा-साले ने माइक का रॉड मारकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक को धर-दबोचा, जबकि जीजा अब भी फरार है। उसकी तलाश तेज कर दी है।
निगोनाखेड़ा निवासी विशाल कुशवाहा (23) बेटा गनेश कुशवाहा बरुआसागर बस स्टंैड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पर हवन-पूजन कराते थे। बीती दो दिसंबर की रात पूजन की तैयारी हो रही थी। तभी वहां पर दुकान लगाने वाला बाला कुशवाहा अपने बहनोई सलिल के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। इन लोगों ने विशाल का गला दबाने की कोशिश की। जिससे वह बेहोश हो गया। मंदिर के पुजारी सहित अन्य उसे उठाकर अंदर लाए। इसके बाद बाला ने उस पर माइक की रॉड से ताबड़-तोड़ बार कर दिया। 6 दिसंबर को ग्वालियर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
बहन से थे रिश्ते
सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपित बाला कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि तीन साल से विशाल और बालाराम की बहन एक-दूसरे को जानता थे। दोनों ने वरमाला पहनाकर खुद को पति-पत्नी मान लिया था। लेकिन, इससे इनके परिवार के लोग खुश नहीं थे। परिवार वाले लड़की को समझाकर ले गए थे। पर, बालाराम को शक था कि विशाल फिर से उसकी बहन से बात कर रहा है।
रची हत्या की कहानी
बहन से बातचीत के शक पर बालाराम ने अपने जीजा सलिल के साथ मिलकर पुजारी विशाल की हत्या की कहानी रची। वह रंजिश मानने लगा था। बीती दो दिसंबर को वह मंदिर वहां। वहां विशाल से गाली-गलौज की। उसका गला घोंटने की कोशिश की। लेकिन, भीड़ ने किसी तरह विशाल को छुड़ाया। इस बीच विशाल बेहोश हो गया।
ताबड़-तोड़ माइक की रॉड सिर पर मारी
हत्याकांड के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें बाला हाथ में माइक की रॉड लेकर आया। उसने बेहोश पड़े विशाल के सिर र ताबड़-तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे वह वहीं लहूलुहान हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





