Hindi NewsUP NewsBrijbhushan Sharan Singh MP son Karan clarified his stand on UGC, saying My parliamentary committee has no role in it
बृजभूषण के MP बेटे करण ने UGC पर स्टैंड साफ किया, बोले- मेरी संसदीय समिति का रोल नहीं

बृजभूषण के MP बेटे करण ने UGC पर स्टैंड साफ किया, बोले- मेरी संसदीय समिति का रोल नहीं

संक्षेप:

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूजीसी को लेकर स्टैंड साफ किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यूजीसी को लेकर पुनः विचार की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मेरी संसदीय समिति का रोल नहीं है।

Jan 28, 2026 08:27 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण सिंह ने भी यूजीसी को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है। यही नहीं करण भूषण सिंह ने यूजीसी को लेकर पुनः विचार की मांग उठाई है। करण भूषण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर यूजीसी को लेकर अपना स्टैँड स्पष्ट कर दिया है। इसके साथ स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य वाले मामले पर भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी संसदीय समिति का रोल नहीं है। उनके इस पोस्ट से चर्चा पर विराम लग गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बृजभूषण शरण के सांसद बेटे करण भूषण ने अपने ऐक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सोशल मीडिया एवं समाचार चैनल के माध्यम से मीडिया के एक धड़े द्वारा यूजीसी के नए नियम को लेकर मेरे विरुद्ध अनेकों प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रहीं है। बिना मेरा पक्ष जाने ऐसा कैंपेन चलाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि संसद की जिस स्टैंडिंग कमेटी का मैं सदस्य हूं , उस कमेटी का इन नियमों के निर्माण में कोई भी योगदान नहीं था।

करण भूषण ने कहा कि मेरी भावनाएं हमारे समाज के लोगों के साथ है और मेरी मांग है कि यूजीसी अपने इस नियम पर पुनः विचार करते हुए जन भावना का सम्मान करे और इसमें आवश्यक सुधार लेकर आए। जिससे समाज में जाति आधारित किसी प्रकार की वैमनस्यता न फैले। हम अपने शिक्षण संस्थाओं को जातिगत युद्ध का केंद्र बनने नहीं दे सकते हैं। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।

पिता बृजभूषण और बड़े भाई विधायक प्रतीक भी विरोध में

सांसद करण के बड़े भाई और गोंडा के सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बिल को सामान्य वर्ग के खिलाफ एक साजिश करार दिया है। विधायक भाई प्रतीक का तर्क है कि भारतीय समाज के एक वर्ग को ''ऐतिहासिक अपराधी'' बनाकर वर्तमान में निशाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा करण के पिता बृजभूषण का भी बयान सामने आया है। यूजीसी के विरोध में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी उतर गए हैं।

ये भी पढ़ें:बृजभूषण से मिलने को 900 KM पैदल चले हेमंत, MLA प्रतीक ने किया जोरदार स्वागत

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ऐसे कानून समाज में भेदभाव पैदा करेगा और लोग बंट जायेगे। ऐसे किसी कानून की कोई आवश्यकता नहीं है। पूर्व सांसद बृजभूषण ने विरोध जताते हुए कहा कि यह कानून देश के लिए अच्छा नहीं होगा। इस कानून में संतुलन नहीं है। आपने एक पक्ष को अपराधी बनाकर खड़ा कर दिया है । जो गलत करता है उसको सजा मिलनी चाहिए, वो चाहे किसी भी समाज का ही क्यों न हो। पूर्व सांसद ने कहा इस कानून से स्कूलों में भेदभाव मत पैदा करिए।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |