Hindi NewsUP Newsbride refused to marry the groom saying he was mentally ill in Auraiya
फेरों से पहले दुल्हन का बदला मूड, दूल्हे को मानसिक बीमार बताकर शादी से किया इनकार

फेरों से पहले दुल्हन का बदला मूड, दूल्हे को मानसिक बीमार बताकर शादी से किया इनकार

संक्षेप:

यूपी के औरैया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार रात अजीतमल के बाबरपुर में एक दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को मानसिक रूप से असामान्य बताते हुए बारात को लौटा दिया।

Dec 06, 2025 04:04 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

यूपी के औरैया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। जहां वधू पक्ष ने जमकर खातिरदारी की। नाश्ता-खाना के बाद शादी की बारी आई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा उसने शादी से ही इनकार कर दिया। दूल्हे को मानसिक रूप से असामान्य बताते हुए बारात लौटा दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवाजी नगर के रहने वाले रमेश की बेटी नीतू की शादी इटावा के ग्राम मोड़ी के रहने वाले लाला सिंह के बेटे शिवम से तय थी। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर स्थित अयोध्याधाम गेस्ट हाउस में बैंड-बाजे के साथ बारात आई। वधू पक्ष ने धूमधाम से बारात का स्वागत किया और नाश्ता-खाना कराया। लेकिन जैसे ही दुल्हन नीतू ने दूल्हे शिवम को देखा, उसने शादी से इनकार कर दिया। उसने दावा किया कि दूल्हा ‘मानसिक रूप से असामान्य’ है। यह सुनकर वर पक्ष और कन्या पक्ष दोनों में हड़कंप मच गया। रिश्तेदार और बुजुर्ग काफी देर तक नीतू को समझाने-बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नीतू अपने फैसले पर अडिग रही।

परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दूल्हा शिवम और उसके परिजन बिना शादी किए ही बारात सहित वापस गांव लौट गए। पूरे घटनाक्रम के बाद गेस्ट हाउस में देर रात तक अफरातफरी और चर्चा बनी रही।

ये भी पढ़ें:दूल्हे के दोस्त ने शादी में मचाया तांडव, लाठी-बेल्ट से दुल्हन के घरवालों को पीटा

पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, स्थानीय लोग इस अनोखी घटना पर हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि अचानक दुल्हन ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। गांव में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, बारात के लौटने के बाद दोनों परिवारों में शांति स्थापित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। हालांकि, अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |