सुहागरात के अगले दिन नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सिर पर हाथ धरा रह गया दूल्हा

लाइव हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ में एक दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि दूल्हा सिर पकड़कर बैठ गया। दरअसल, सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गई। हालांकि पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को जेवरों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Robber Bride run way
दुल्हन सुहागरात के अगले दिन जेवर लेकर भागी

UP News: यूपी के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया, जिससे दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला को जेवरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये घटना गांव लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर गांव का है। सीओ राहुल यादव के मुताबिक विनोद कुमार ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए अपनी आपबीती सुनाई। विनोद ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले उसकी शादी के लिए हल्द्वानी के रहने वाले एक पंडित से संपर्क किया गया था। पंडित ने विनोद को झांसा दिया कि लड़की एक गरीब परिवार से है, इसलिए उसके माता-पिता की मदद के लिए कुछ पैसे देने होंगे और शादी भी सादगी से मंदिर में ही करनी होगी।

रामपुर के मंदिर में की शादी

पंडित के झांसे में आकर विनोद कुमार अपनी माता जयवीरी, भाई मनोज और तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ 14 अगस्त को रामपुर के एक शिव मंदिर पहुंचा। जहां पंडित ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विनोद की शादी सीमा नाम की युवती से करवा दिया। इस दौरान पंडित ने विनोद से युवती की मां को एक लाख रुपये दिलवाए और खुद की दक्षिणा के रूप में 2100 रुपये लिए। शादी संपन्न होने के बाद विनोद अपनी नई नवेली पत्नी को लेकर अपने पैतृक घर लिसड़ी आ गया। विनोद ने अपनी पत्नी को पहनने के लिए एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कान की बाली, एक चांदी का हार और एक सोने का मंगलसूत्र दिया था। दुल्हन केवल दो दिन ही घर में रही।

सोने-चांदी के जेवर समेटकर भागी दुल्हन

पति के मुताबिक, 15 अगस्त की रात करीब 2 बजे दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के सभी जेवर समेटकर चुपचाप फरार हो गई। सुबह विनोद कुमार की नींद खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान परिजनों को घर से जेवर गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने आसपास और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पति का आरोप है कि पंडित, दुल्हन और उसके परिवार वालों ने सोची-समझी साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सीमा उर्फ मसुरा शेख के रूप में हुई है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसुहागरात के अगले दिन नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सिर पर हाथ धरा रह गया दूल्हा