bride mood got spoiled when groom gait went wrong mandap and she sent wedding procession back मंडप में बिगड़ी दूल्हे की चाल तो दुल्हन का खराब हो गया मूड, लड़के वालों के सपनों पर फेर दिया पानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsbride mood got spoiled when groom gait went wrong mandap and she sent wedding procession back

मंडप में बिगड़ी दूल्हे की चाल तो दुल्हन का खराब हो गया मूड, लड़के वालों के सपनों पर फेर दिया पानी

संभल में हुए एक शादी समारोह में दोस्त के चक्कर में दूल्हे का परिवार बसने से पहले ही उजड़ गया। जिस दुल्हन को लेने के लिए लड़के वाले बारात लेकर पहुंचे थे। उसने शादी करने से ही मना कर दिया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बहजोई (संभल)Sun, 18 May 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
मंडप में बिगड़ी दूल्हे की चाल तो दुल्हन का खराब हो गया मूड, लड़के वालों के सपनों पर फेर दिया पानी

यूपी के संभल में हुए एक शादी समारोह में दोस्त के चक्कर में दूल्हे का परिवार बसने से पहले ही उजड़ गया। जिस दुल्हन को लेने के लिए लड़के वाले बारात लेकर पहुंचे थे। उसने शादी करने से ही मना कर दिया। दरअसल दूल्हे ने शराब पी रखी थी। मंडप में जब उसे बुलाया गया तो वह लड़खड़ाने लगा। दूल्हे की चाल देखकर दुल्हन सबकुछ समझ गई। उसने नशेड़ी से शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता, उससे वह शादी नहीं कर सकती। दुल्हन ने बारात को वापस लौटा दिया। इस पर दूल्हे ने अपने दोस्तों पर कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने का आरोप लगाया। लड़की और लड़के वालों ने आपस में बातचीत करके मामले की हल निकालने की कोशिश की, पंचायत हुई, लेकिन सबकुछ नाकाम रहा।

मामला अमरोहा जिले के थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां बारात चढ़त के बाद जैसे ही दूल्हा विवाह मंडप में पहुंचा, वह लड़खड़ाने लगा। दुल्हन और उसके परिजनों को शक हुआ, और जब दूल्हे की हालत का खुलासा हुआ, तो शादी रुक गई। मामला बिगड़ता देख लड़के पक्ष के लोगों ने बार-बार लड़की पक्ष को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। रातभर दोनों पक्षों के बुजुर्गों और रिश्तेदारों की पंचायत चलती रही, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः लड़की के पिता ने बेटी के फैसले को सही बताते हुए कहा कि वे उसके साथ हैं। रविवार सुबह बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इस दौरान दूल्हे ने अपने दोस्तों पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया था, जिससे वह अपनी सुध-बुध खो बैठा।

रात भर चली पंचायत, नहीं बनी बात

दूल्हे के नशे में होने पर दुल्हन के शादी से मना करने के बाद पांडाल में हड़कंप मच गया। सभी लोग मान-मनोबल में लग गए, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। रात भर चली कई बार पंचायतों के बाद भी बात नहीं बन सकी।

लड़की के पिता ने मांगे शादी में खर्च हुए पांच लाख

गांव मुल्हैटा में हुई घटना की सूचना लड़की वालों ने समान कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस को दूल्हे की हरकतों की जानकारी दी गई। रातभर दुल्हन को मनाने की कोशिश भी की गई। बात नहीं बन सकी। दुल्हन के पिता ने शादी पर खर्च हुए सात लाख रुपये की रकम वापस करने की मांग रखी। काफी समय तक मान मनोबल करने के बाद भी बात न बनने पर बारात बैरंग वापस लौट गई।

बहजोई प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार का कहना है कि दूल्हे के नशे में होने के कारण दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोग आपस में बात करते रहे, लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।