Hindi NewsUP Newsbride made disgusted face as soon as she saw groom and wedding was called off before jaimala exchange ceremony
दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने किया टेढ़ा मुंह, फिर खींचने लगी कपड़े, जयमाल से पहले ही टूट गई शादी

दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने किया टेढ़ा मुंह, फिर खींचने लगी कपड़े, जयमाल से पहले ही टूट गई शादी

संक्षेप:

हरदोई में शादी में बखेड़ा हो गया। दुल्हन की हरकत के चलते बारात वापस ले जानी पड़ी। जयमाल स्टेज पर आते ही दुल्हन के टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने और फिर अपने कपड़े इधर-उधर खींचने पर वरमाला से ठीक पहले एक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

Feb 09, 2026 08:09 pm ISTDinesh Rathour पाली (हरदोई)
share Share
Follow Us on

यूपी के हरदोई में शादी में बखेड़ा हो गया। दुल्हन की हरकत के चलते बारात वापस ले जानी पड़ी। जयमाल स्टेज पर आते ही दुल्हन के टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने और फिर अपने कपड़े इधर-उधर खींचने पर वरमाला से ठीक पहले एक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक पंचायत और समझाने-बुझाने के बाद भी जब दूल्हा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने भी दूल्हे को समझाने की कोशिश की, पर बात नहीं बन सकी और अंततः बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव देवहड़ा निवासी हरिपाल सिंह के बेटे भूपेंद्र से एक साल पहले तय की थी। छह फरवरी को तिलक की रस्म हुई। आठ फरवरी को भूपेंद्र बारात लेकर पाली कस्बे के एक मैरिज लॉन पहुंचा। बारात का जोरदार स्वागत हुआ और द्वारचार की रस्में निभाई गईं। जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। कुछ देर बाद दुल्हन भी आ गई। स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन अचानक टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने लगी। इसके बाद उसने अपने कपड़े खींचने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें:पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, बेटी को लेकर हुई फरार

दूल्हे ने शादी से किया इनकार

दुल्हन की असामान्य हरकतें देख दूल्हे को उसकी मानसिक स्थिति पर शक हुआ। इसके बाद उसने वरमाला से पहले ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने तबीयत खराब होने और बुखार की बात कहकर समझाने की कोशिश की पर दूल्हा नहीं माना। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी समझाया मगर दूल्हा तैयार नहीं हुआ। अंततः यह तय हुआ कि यदि 15-20 दिन में लड़की की तबीयत ठीक होती है तो दोबारा बारात आएगी, अन्यथा शादी में हुए खर्च और लेनदेन का आपसी निपटारा किया जाएगा। तब तक दोनों पक्ष कहीं और शादी नहीं करेंगे। सुबह करीब पांच बजे दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौट गया। एसआई अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है। इसके बाद बारात वापस भेज दी गई।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |