Hindi NewsUP NewsBride brought from Bengal for 60 thousand cheated 18 days after marriage did not even spare groom
60 हजार में बंगाल से लाई गई दुल्हन, शादी के 18 दिन बाद लगा दिया ‘चूना’, दूल्हे को भी नहीं छोड़ा

60 हजार में बंगाल से लाई गई दुल्हन, शादी के 18 दिन बाद लगा दिया ‘चूना’, दूल्हे को भी नहीं छोड़ा

संक्षेप:

शादी के बाद घर से लूटपाट करके फरार हुई दुल्हनों के मामले इन दिनों काफी सामने आ रहे हैं। यूपी के सहारनपुर जिले से भी कुछ ऐसा ही केस सामने आया है। यहां एक युवक बंगाल से एक युवती को 60 हजार रुपये में लाया था।

Nov 15, 2025 03:38 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

शादी के बाद घर से लूटपाट करके फरार हुई दुल्हनों के मामले इन दिनों काफी सामने आ रहे हैं। यूपी के सहारनपुर जिले से भी कुछ ऐसा ही केस सामने आया है। यहां एक युवक बंगाल से एक युवती को 60 हजार रुपये में लाया था। युवक उसे दुल्हन बनाकर अपने घर ले आया। शादी के बाद घर-परिवार में खुशी का माहोल था। दुल्हन का व्यवहार ऐसा था कि किसी को भी उस शक नहीं हुआ। दुल्हन अंदर ही अंदर अपनी चालें चल रही थी। शादी के 18 दिन बाद दुल्हन ने ससुराल वालों को चूना लगा दिया। दुल्हन ने दूल्हे को भी नीं छोड़ा। उसका भी भरोसा तोड़ दिया। दुल्हन की असलियत की जानकारी जब दूल्हा और उसके घर वालों को हुई तो मानों उनके पेरों तले से जमीन ही खिसक गई हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूरा मामला पटनी गांव का है। यहां के रहने वाले पवन सैनी के बेटे गौरव सैनी की शादी 26 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दीवानपुर की रहने वाली मुगली खातून उर्फ पूजा से हुई थी। गांव के सिट्टू नामक युवक ने यह रिश्ता करवाया था। लड़के वालों का आरोप है कि इस शादी के बदले सिट्टू ने गौरव के परिवार से 60 हजार रुपये लिए थे। शादी तय करने के बाद सिट्टू गौरव को अपने साथ कोलकाता ले गया, जहां उसकी शादी कराई गई। शादी के बाद गौरव अपनी दुल्हनियों को घर लेकर आ गया। जहां शादी के बाद ही सभी रस्मों को अदा किया गया। शादी को लेकर घर-परिवार में खुशी का माहौल था।

गौरव को यकीन ही नहीं था कि उसकी दुल्हन शातिर है वह कोई घटना को अंजाम दे सकती है। गौरव का कहना है कि 18 नवंबर को वह सामान लेने के लिए बाहर गया था। उसके माता-पिता मजदूर हैं, वह मजदूरी करने चले गए थे। घर पर पत्नी पूजा अकेली थी। गौरव का कहना है कि जब वह घर वापस लौटा तो दरवाजा खुला था, पत्नी पूजा गायब थी। अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें से गहने और पैसे गायब थे। घर का नजारा देखकर गौरव को पूरा माजरा समझने में देर नहीं लगी।

साले के साथ बिचौलिए को पकड़ा

गौरव ने बताया कि दुल्हन पूजा की कई जगह तलाश की गई। आसपास-पड़ोस और नाते-रिश्तेदारी में भी पूजा गया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैली तो बिचौलिए सिट्टू और उसके साले को पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और तहरीर दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शादी के नाम पर ठगी जैसे कई मामले आ रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल करेगी।

नवविवाहिता गहने-नगदी लेकर फरार

वहीं दूसरी ओर नागल में शादी के पांच दिन बाद ही नवविवाहिता ससुराल से गहने और लाखों की नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी दुल्हन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि गागलहेड़ी क्षेत्र के दो लोगों ने पीड़ित पति से लाखों रुपये वसूल कर हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवती से शादी कराई थी। गुरुवार रात दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को गहरी नींद में सुला दिया। शुक्रवार सुबह जब पति होश आया तो खुद को कमरे में बंद पाया। कमरे को खोलवाकर देखा कि पत्नी घर की अलमारी में रखी लगभग 50 हजार रुपये की नकदी और डेढ़ लाख के सोने-चांदी के गहने लेकर गायब हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार दुल्हन की तलाश जारी है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |