Hindi NewsUP NewsBricks and stones were thrown between two parties in a land dispute in front of the police five injured
संतकबीरनगर में पुलिस के सामने ही दो पक्षों के बीच जंग,जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

संतकबीरनगर में पुलिस के सामने ही दो पक्षों के बीच जंग,जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

संक्षेप:

संतकबीरनगर के डीघा में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की शाम को दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले गए।जिसमें दोनों पक्षों से पांच-छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

Jan 18, 2026 10:38 am ISTPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

यूपी के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की शाम को दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले गए।जिसमें दोनों पक्षों से पांच-छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

इंडस्ट्रियल एरिया चौकी क्षेत्र में आने वाले डीघा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष जहां जमीन को धोबीघाट बता रहा है,वहीं दूसरा पक्ष उक्त जमीन को खलिहान का होने का दावा कर रहा है। मामला प्रशासन तक भी पहुंच चुका है। इसी मामले को लेकर शनिवार की शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष आपस में कहासुनी और गाली गलौज शुरू कर दी। धीरे-धीरे मामला बिगड़ता गया और ईट-पत्थर चलने लगे। घटना के दौरान इंडस्ट्रियल चौकी के पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे, लेकिन दोनों पक्षों में पुलिस का तनिक भी भय नहीं दिखा। पुलिस रौब में आई तब जाकर मामला ठंडा हुआ और पुलिस दोनों पक्षों को काबू में किया।

इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि संयोग रहा कि डीघा में मारपीट के दौरान ही पुलिस गुजर रही थी। घटना देखकर वह अपने साथियों के साथ मौके पर रुके और दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के 10-12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक पक्ष जहां जमीन को धोबीघाट का होना बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष उसे खलिहान की जमीन होना बता रहा है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;