Hindi NewsUP NewsBricks and stones were thrown between brothers for land
VIDEO: सगे भाई बने जानी दुश्मन! बीच सड़क पर चले ईंट-पत्थर, फिर अस्पताल में भी नहीं थमा खूनी संघर्ष

VIDEO: सगे भाई बने जानी दुश्मन! बीच सड़क पर चले ईंट-पत्थर, फिर अस्पताल में भी नहीं थमा खूनी संघर्ष

संक्षेप:

देवरिया के गौरी बाजार कस्बा में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सगे भाईयों के बीच ईंट-पत्थर की लड़ाई में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया

Jan 05, 2026 01:26 pm ISTPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, देवरिया
share Share
Follow Us on

यूपी के देवरिया जिले के गौरी बाजार कस्बा में जमीनी विवाद में सगे भाइयों के बीच चले ईंट-पत्थर में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है घायलों को इलाज कराने पहुंचे परिवार के लोग सीएचसी पर एक बार फिर भिड़ गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जाती है। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरी बाजार कस्बा के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले राम मनोहर उर्फ लोहा कनौजिया की अपने सगे भाई अंबिका उर्फ अपरबल से रविवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। विवाद बढ़ता देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। ईंट-पत्थर के हमले में एक पक्ष के अंबिका उर्प अपरबल कनौजिया (50) लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, उनके पुत्र चंदन कनौजिया (25) भी घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के राम मनोहर (55) घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे दोनों परिवारों के लोग फिर आपस में भीड़ गए। घायलों को गंभीर हालत में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर किया गया है। घायल अंबिका उर्फ अपरबल की हालत गंभीर बताई जाती है। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:काम में फिसड्डी SOG टीम पर गिरी गाज, एसपी ने पूरी यूनिट को किया लाइन हाजिर

क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल

उधर, सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे लीलाडिहवा गांव में क्रिकेट के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में सात लोग जख्मी हो गए। घायलों का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गांव के सिवान में शुक्रवार को दर्जनों युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर लीलाडिहवा निवासी रामसुभग व इंद्रजीत के बीच कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों युवकों के घर वाले मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कर सुलह समझौता करा दिए। इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम रामसुभग के घर वाले इंद्रजीत के घर पर जाकर विवाद करने लगे। दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले।मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |