पीतल कारोबारी की बेटी ने खुद के घर में डलवाया 1.20 करोड़ का डाका, महबूबा के चक्कर में प्रेमी भी फंसा, पांच गिरफ्तार
मुरादाबाद में पीतल कारेाबारी के घर हुई सवा करोड़ की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से 47.24 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में पीतल कारेाबारी के घर हुई सवा करोड़ की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से 47.24 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि कारोबारी की बेटी अरीबा ने प्रेमी अरशद संग मिलकर अपने ही घर में डाका डलवाया था। घटना को अंजाम देने के लिए जनवरी महीने से पूरा प्लान बनाया जा रहा था।
थाना नागफनी के अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी इमरान के घर सोमवार के तड़के बदमाशों ने 1.20 करोड़ रुपये और छह तोला सोना की डकैती हुई थी। इसके बाद बरेली जोन एडीजी रमित शर्मा, डीआइजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कारों का पता लगाया। कारों के नंबर को बदल दिया गया था, लेकिन टोल से गुजरने से पहले नंबर प्लेट सही लगा दी गई थी। ऐसे में पुलिस को टोल से कारों के नंबर मिल गए।
कार मालिक गिरफ्तार होते ही पता चल गई थी पूरी घटना
पुलिस ने इसके बाद कार स्वामी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी हो गई। पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा के प्रेमी अरशद वारसी निवासी गांव मकदूमपुर नौगांवा अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने रवि कुमार निवासी गांव बिजरा नौगांवा अमरोहा, निक्की निवासी गांव तिगरिया भूड गजरौला अमरोहा को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से मिले 47 लाख रुपये
पूरी घटना का राजफाश करते हुए एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कारोबारी की बेटी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 47 लाख रुपए, तमंचे, दो कार बरामद की है। घटना में अभी शामिल करीब छह बदमाश फरार हैं। अरशद आइएफटीएम में पढ़ता था। इस दौरान इसकी मुलाकात कारोबारी की बेटी से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ शादी करना चाहते थे लेकिन अरशद साधारण परिवार से था इसलिए प्रेमी की मदद करने के लिए कारोबारी की बेटी ने उसे डकैती की घटना अंजाम देने के लिए कहा। साथ ही प्रेमी को बताया कि अगर घटना हो भी जाती है तब भी मेरे पिता घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देंगे।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


