चांदनी की मोहब्बत या संपत्ति के लिए ब्रेनवॉश? करोड़पति बेटे ने सुनाई आयुष से अली बनने की कहानी

लाइव हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली में मेडिकल व्यवसायी के बेटे के धर्मांतरण मामले में खुद आयुष ने मोहम्मद अली बनने की कहानी सुनाई। उसका कहना है कि अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म को अपनाया है। 

Shamli News: यूपी के शामली में मेडिकल व्यावसायी के बेटे के धर्मांतरण मामले में अब नया मोड़ आ गया है। करोड़पति बेटे ने आयुष से मोहम्मद अली बनने तक की पूरी कहानी खुद ही बयां की। धर्मांतरण को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए आयुष ने बताया कि उस पर धर्मांतरण के लिए किसी तरह का दबाव नहीं था। बल्कि खुद ही उसने मुस्लिम धर्म को अपनाया है और नाम भी खुद मोहम्मद अली रखा है। लेकिन उसके दस्तावेजों में आज भी आयुष नाम ही दर्ज है।

बकौल आयुष बहुत पहले से इस्लाम धर्म के बारे में रुचि थी। 2018 में कंधे की चोट के दौरान उसकी मुलाकात फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। चांदनी से मुलाकात के बाद इस्लाम को लेकर वह और भी प्रभावित हो गया। उसने इस्लाम धर्म को समझने के लिए इंटरनेट पर वीडियो देखने शुरू कर दिए। इस्लाम को अच्छी तरह समझकर चार साल पहले चांदनी से शादी कर ली। कोई भी मौलवी शादी कराने को तैयार नहीं था तो दिल्ली में जाकर शादी की। आयुष ने बताया, वह न अपने पिता और न ही पत्नी को छोड़ना चाहता है।

पाकिस्तानी डॉक्टर का वीडियो देखने के लिए किसने प्रेरित किया?

आयुष ने बताया कि इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर उसके परिवार वाले नाराज हैं। वह कह रहे हैं कि हिंदू बनकर रहो। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया है। बेटा तो हमेशा आपका ही रहूंगा, फिर चाहें किसी भी धर्म में रहूं। पाकिस्तान का डॉक्टर इसरार के वीडियो देखने के सवाल पर आयुष ने कहा, उसे इसके लिए किसी ने प्रेरित नहीं किया था। इंटरनेट पर जो ज्यादा वीडियो देखे जाते हैं, उसी पर लोगों का फोकस रहता है। डॉक्टर इसरार को बहुत लोग पसंद करते हैं, उनकी बात को ज्यादातर लोग काटते नहीं हैं। उनके वीडियो हमे अच्छे लगे तो देख लिए।

मंदिर में नहीं करते थे पूजा

आयुष का कहना है कि मैं इस्लाम में पूरी तरह से जानबूझकर आया हूं तो नमाज पढ़ना मेरा फर्ज है। मंदिर जाना कोई जरूरी नहीं है। लेकिन इस्लाम में अगर आप आए हैं तो आपको हर चीज निभानी होगी। चांदनी के साथ रहने पर घर वाले नाराज हो गए हैं। पूरा माहौल ही खराब हो गया है। जिसके कारण चांदनी को जेल भेज दिया गया है।

धर्मांतरण प्रकरण में पत्नी और ससुर गिरफ्तार

शामली में मेडिकल व्यवसायी के बेटे के धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने रविवार को व्यवसायी के बेटे की पत्नी और उसके ससुर को गिरफ्तार कर चुकी हे। पुलिस का दावा है कि सुनियोजित तरीके से युवती और उसके परिवार ने संपत्ति हड़पने के लिए युवक को प्रेम जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर उसका धर्म परविर्तन करा शादी रचाई। इसमें तीन मौलवी भी शामिल रहे। एसपी ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया है।

कई सालों से दबा था धर्म परिवर्तन का मामला

शामली के प्रमुख दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक की चांदनी कुरैशी से शादी के लिए धर्म परिवर्तन का मामला वर्षों से दबा हुआ था। बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने चार दिन पहले इस मामले को उठाकर युवती और उसके परिजनों पर प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगा इसे सुर्खियों में ला दिया। यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस भी मामले में सक्रिय हो गई। पुलिस एवं खुफिया विभाग ने मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक और उनके परिवार से पूछताछ की।

जिम में चांदनी और आयुष की हुई थी मुलाकात

एसपी ने बताया कि चांदनी एक फिजियोथेरेपिस्ट के यहां काम करती थी। आयुष से उसकी मुलाकात वहां हुई। इसके बाद आयुष जिम जाने लगा तो युवती उसी जिम में काम करने लगी। युवती ने आयुष को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद भाई आस मोहम्मद, आयुष के मेडिकल स्टोर पर काम करने लगा। युवती का पिता ठेली लगाकर जूस बेचता है। पूरे परिवार ने संपत्ति हड़पने के लिए आयुष को फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया।

शामली से दिल्ली तक बुना गया धर्मांतरण का जाल

एसपी ने बताया कि इस मामले में कई धर्मगुरुओं की भी संलिप्ता सामने आ रही है। दिल्ली में तथाकथित निकाह होने की बात कही जा रही है। वहां के लोगों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। मुंबई में भी युवक को ले जाया गया। इस मामले की तह तक जाकर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, स्वामी यशवीर महाराज का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद उक्त युवक का खतना मुंबई में कराया गया। यह बिंदू पुलिस जांच में पहले से ही शामिल है। एसपी ने बताया कि पाकिस्तान के इस्लामिक गुरु डा. इसरार के सोशल मीडिया पर व्याख्यान को यह फ्लो करता है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।