लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त, सभी नाबालिग; आगरा न्यूड वीडियो कांड में 7 युवकों पर शक
आगरा न्यूड वीडियो कांड में पुलिस की जांच जारी है। जिस होटल में कांड हुआ वो खंदौली क्षेत्र में ही स्थित है। पुलिस वीडियो के आधार पर कमरे की पहचान करेगी। आरोपित के बयान में उस तारीख को खोलेगी जिस दिन वह किशोरी को लेकर होटल गया था। होटल का रजिस्टर जब्त किया जाएगा।

आगरा के खंदौली में दो किशोरियों के अश्लील वीडियो वायरल के मामले में पुलिस की जांच और तेज हो गई है। साइबर टीम ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को संदेह के घेरे में लिया है। उनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। वहीं, सामूहिक दुराचार में बाल सुधार गृह भेजे गए बाल अपचारी के खिलाफ साक्ष्य संकलन जारी है। पुलिस उस होटल को भी तलाश रही है जिसमें किशोरियों को ले जाया गया था। खंदौली क्षेत्र निवासी एक किशोरी के पिता ने सामूहिक दुराचार और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा था। एक ने पीड़िता के स्कूल से ही बारहवीं की परीक्षा दी थी।
लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त
छानबीन में पुलिस को पता चला कि वीडियो में दिख रही दूसरी किशोरी टेढ़ी बगिया इलाके की है। उस किशोरी की बड़ी बहन भी है। पहले बड़ी बहन की एक आरोपित से दोस्ती थी। दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे। आरोपित ने अपने साथी की उसकी छोटी बहन से दोस्ती करा दी। दूसरा वीडियो उसी लड़की का है। पहले उसे होटल ले जाया गया था। दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपित ने खंदौली क्षेत्र की किशोरी को अपने जाल में फंसाया। उसे भी बहाने से होटल लेकर गया था।
होटल रजिस्टर भी पुलिस ने जब्त किया
पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि होटल खंदौली क्षेत्र में ही स्थित है। पुलिस वीडियो के आधार पर कमरे की पहचान करेगी। आरोपित के बयान में उस तारीख को खोलेगी जिस दिन वह किशोरी को लेकर होटल गया था। होटल का रजिस्टर जब्त किया जाएगा। पुलिस के अनुसार उसमें एंट्री नहीं मिलेगी। तब पुलिस होटल वाले के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
संदेह के घेरे में 7 युवक
डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया गया है। पीड़िता की काउंसलिंग कराई जाएगी। वीडियो वायरल के आरोपित भी जेल जाएंगे। पुलिस उन तक जल्दी पहुंच जाएगी। आरोपियों की कॉल डिटेल से आधा दर्जन युवक चिह्नित किए गए हैं। उनकी कॉल डिटेल निकाली गई है। पुलिस के खौफ से युवकों ने मोबाइल डाटा डिलीट कर दिया है। उसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।
आगरा न्यूड वायरल वीडियो
आपको बता दें आगरा का खंदौली तब अचानक चर्चा में आ गया। जब कई अश्लील वीडियो एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसमें 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में मेला चल रहा था। इससे इलाके में तनाव फैल गया। किसी ने शिकायत तो नहीं की, लेकिन पुलिस एक्टिव हो गई। दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


