Hindi NewsUP Newsboyfriend wanted to marry girlfriend so he went her house night with friends to abduct her but her family beat them up
प्रेमिका को बीवी बनाना चाहता था प्रेमी, रात को दोस्तों संग युवती को उठाने घर पहुंचा, परिजनों ने धुन दिया

प्रेमिका को बीवी बनाना चाहता था प्रेमी, रात को दोस्तों संग युवती को उठाने घर पहुंचा, परिजनों ने धुन दिया

संक्षेप:

रामपुर में एक युवक को मोहब्बत करना भारी पड़ गया। वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था। दोस्तों संग रात में प्रेमी प्रेमिका का अपहरण करने पहुंचा, लेकिन परिजनों ने पकड़कर धुन दिया।

Dec 15, 2025 04:43 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के रामपुर में इश्कबाजी में एक युवक पिट गया। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के घर में घुस गया और प्रेमिका का अपहरण करने का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और प्रेमी को पकड़कर धुन दिया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।घटना शनिवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को आशिक शादी में बदलना चाहता था। वह अपनी प्रेमिका को बीवी बनाना चाहता था। लेकिन हुआ कुछ उल्टा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोहब्बत को पाने की ललक में उसने अपने लिए घातक कदम उठा लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के घर असलहे लेकर उसके अपहरण का प्रयास किया। जैसे वह प्रेमिका के घर पहुंचे तो परिजन जाग गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। जब तक पुलिस आई इससे पहले ही प्रेमी और उनके साथियों की पिटाई हो चुकी थी। पुलिस को आता देख आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए। रविवार को कोतवाली पहुंचे नाबालिग के परिजनों ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शनिवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी निवासी हसीन, नन्हा, ऋषि, कल्लू, थाना मीरगंज के ग्राम मंडनपुर निवासी मुवीन और एक अज्ञात आरोपी उसके घर में घुस आए और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का असलहे और अन्य हथियारों के बल पर अपहरण करने का प्रयास किया।

आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। आरोपी हसीन और उसकी पुत्री का दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसे शादी करना चाह रहा था। उसकी पुत्री कारचोब का काम करने जाती थी, जहां उसकी मुलाकात हसीन से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने दो साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया। आरोपी अपने साथियों के साथ उसकी पुत्री का अपहरण कर ले जाने आया था। वहीं घर में घुसकर नाबालिग को असलहे के बल पर अपहरण का मामला तूल पकड़ गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |