Hindi NewsUP NewsBoyfriend kills old girlfriend to celebrate Valentine Day with new girlfriend
नई गर्लफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन मनाने के लिए की पुरानी की हत्या, एक्सप्रेसवे पर शव फेंककर फरार हुआ आशिक

नई गर्लफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन मनाने के लिए की पुरानी की हत्या, एक्सप्रेसवे पर शव फेंककर फरार हुआ आशिक

संक्षेप:

आगरा में वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका की हत्या में एक प्रेमी जेल जाएगा। प्रेमी नई प्रेमिका की चाह में पुरानी से पीछा छुड़ाना चाहता था। गला दबाकर हत्या कर दी। यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव के मामले का खुलासा हुआ है। हत्याकांड में प्रेमी के माता-पिता भी शामिल थे।

Feb 10, 2026 09:46 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा/महोबा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका की हत्या में एक प्रेमी जेल जाएगा। प्रेमी नई प्रेमिका की चाह में पुरानी से पीछा छुड़ाना चाहता था। गला दबाकर हत्या कर दी। यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव के मामले में यह सच्चाई सामने आई है। हत्याकांड में प्रेमी के माता-पिता भी शामिल थे। शव ठिकाने लगाने में बेटे की मदद की थी। बेटे ने किराये पर थार गाड़ी ली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पति से बेवफाई कर प्रेमी के साथ भागने का खामियाजा सोनाली को जान देकर चुकाना पड़ा। पनवाड़ी विकास खंड के गांव विजयपुर निवासी छोटेलाल वर्मा की बेटी सोनाली की शादी हैवतपुरा के रहने वाले बाबू के साथ हुआ था। पनवाड़ी में मामा के घर रहने के दौरान सोनाली का पड़ोस में रह रहे सनी से प्रेम प्रसंग हो गया। सोनाली की शादी के बाद भी वह उसका पीछा करता रहा। कई बार उसकी ससुराल भी गया। बाद में दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और भाग गए।

ये भी पढ़ें:तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, फेरों से पहले पहली पत्नी ने पहुंचाया हवालात

जानकारी के मुताबिक छह फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा से तीन किलोमीटर आगे गांव सौरई के पास कंबल में लिपटा हुआ युवती का शव मिला था। चेहरे पर खून लगा था। गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने एआई की मदद से युवती का फोटो ठीक किया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से युवती की पहचान सोनाली के रूप में हुई थी। वह मूलत महोबा की रहने वाली विवाहित थी। करीब चार साल पहले अपने प्रेमी सनी के साथ चली गई थी। सनी दिल्ली में जहांगीरपुरी में रहता था।

देह व्यापार से जुड़ा है आरोपित

डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि सनी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह दिल्ली में देह व्यापार के रैकेट से जुड़ा हुआ है। सोनाली ने मोहब्बत में उसके खातिर अपना घर तो छोड़ दिया, मगर सनी के साथ खुश नहीं थी। सनी से बात-बात पर झगड़ा होता था। सनी एक दूसरी युवती के प्यार में पागल हो गया था। सोनाली इस बात का विरोध करती थी। सनी को नई प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन मनाना था। उसने प्रेमिका से वादा किया था कि वेलेंटाइन डे वाले दिन उससे शादी कर लेगा। उसे सोनाली को रास्ते से हटाना था। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। किराये पर थार गाड़ी ली। कंबल में लपेटकर शव को गाड़ी में रखा। उसे ठिकाने लगाने निकला था। सोचा था कि रास्ते में किसी नदी-नाले में बॉडी को फेंक देगा। उसके पिता प्रदीप और मां को भी घटना की जानकारी थी।

ये भी पढ़ें:मंदिर में दीप जलाने गई युवती के साथ पड़ोसी ने किया रेप, ग्रामीणों ने फूंकी बाइक

शव को फेंककर हो गया था फरार

सनी की प्रेमिका को भी बता रखा था कि जल्द कुछ बड़ा करेगा। हमेशा के लिए सोनाली से छुटकारा मिल जाएगा। रास्ते में उसे कोई नदी नहीं मिली। सुबह होने वाली थी, यह देख उसने सौरई के पास शव को गाड़ी से बाहर फेंक दिया। सोचा था कि शव की पहचान नहीं हो पाएगी। पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी। आगरा पुलिस ने उसका यह भ्रम महज 24 घंटे में तोड़ दिया। पहले हाईटेक तरीके से शव की पहचान की, बाद में उसके पीछे लग गई। पुलिस आरोपित को नहीं पकड़ती तो वह पंजाब भागने की तैयारी में था। पुलिस ने बताया कि सनी ने पहले बताया कि सोनाली ने फांसी लगा ली थी। वह डर गया, इसलिए शव को फेंक दिया। उसे अंदाजा नहीं था कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह पता चल जाती है।

ये भी पढ़ें:पबजी गेम की लत ने ली युवक की जान, देर रात खेलते समय फटी दिमाग की नस; मौत
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |