आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने पर टॉवर पर चढ़ा

आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने पर टॉवर पर चढ़ा

संक्षेप:

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर शाम हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। उनके काफी समझाने पर युवक उतरा।

Sep 22, 2025 10:30 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर
share

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के एक गांव के जंगल में सोमवार देर शाम हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। उनके काफी समझाने पर युवक उतरा। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने ले गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये मामला छपार क्षेत्र का है। जहां एक के युवक अर्जुन का गांव की ही युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन युवती की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। सोमवार शाम अर्जुन गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर 40 फीट ऊपर चढ़ गया और जान देने पर उतारू हो गया। यह देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। उसके परिजन भी पहुंच गए। जब वह नहीं माना तो पुलिस मौके पर आई। इसके बाद भी युवक नहीं उतरा। पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका की गुहार पर आखिरकार दो घंटे बाद उतर आया। पुलिस अर्जुन और उसकी प्रेमिका को थाने ले आई।

read moreये भी पढ़ें:
पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की बीवी की हत्या, हाइवे पर फेंका शव

प्रेमी की हत्या के एक दिन बाद प्रेमिका ने की खुदकुशी

उधर, सहारनपुर में प्रेमी की हत्या किये जाने के एक दिन बाद उसकी प्रेमिका ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चिलकाना थानाक्षेत्र के दुमझेड़ा गांव में रहने वाली अंकिता (18) का शव शनिवार को उसके घर से बरामद किया गया और उसके पास कीटनाशक का एक खाली पैकेट पड़ा हुआ मिला था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि अंकिता के प्रेमी माहिल (22) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद युवक के परिवार ने युवती के रिश्तेदारों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर लड़के के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |