Hindi NewsUP NewsBomb Threat in two rajdhani express trains Checking in UP Chandauli and Aligarh
दो राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, यूपी के इन शहरों में जांच

दो राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, यूपी के इन शहरों में जांच

संक्षेप:

राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही राजधानी तेजस एक्सप्रेस में बम की सूचना पर शनिवार देर रात हड़कंप मच गया। यूपी के पीडीडीयू जंक्शन पर रात सवा दस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार पर रोक दिया गया। जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस के अलावा डाग और बम स्क्वायड टीमें बोगियों की जांच में जुटी।

Jan 18, 2026 06:56 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, पीडीडीयू नगर (चंदौली) /अलीगढ़
share Share
Follow Us on

राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही राजधानी तेजस एक्सप्रेस में बम की सूचना पर शनिवार देर रात हड़कंप मच गया। यूपी के पीडीडीयू जंक्शन पर रात सवा दस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार पर रोक दिया गया। जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस के अलावा डाग और बम स्क्वायड टीमें बोगियों की जांच में जुटी हैं। उधर, अलीगढ़ में भी नई दिल्ली से पटना राजेंद्र नगर आने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर रोककर तलाश ली गई। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर शनिवार की देर रात करीब सवा दस बजे राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही राजधानी तेजस एक्सप्रेस पहुंची। इसी दौरान रेलवे बोर्ड को सूचना मिली कि पटना राजधानी में बम है। आनन फानन में सुरक्षा टीमें पहुंचकर ट्रेन से यात्रियों को उतारकर विधिवत छानबीन की। डाउन की पटना राजधानी को अलीगढ़ में रोककर तलाशी कराई गई। हालांकि जांच के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय वस्तु नहीं मिली। ऐह एहतियातन अप और डाउन के सभी राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की जांच कराई गई।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी आज 2 लाख परिवारों के अकाउंट में भेजेंगे एक-एक लाख रुपये

जांच अभियान देर रात तक चलता रहा। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बम की सूचना पर पटना राजधानी एक्सप्रेस को जांच की गई है, कुछ मिला नहीं है। एहतियात के तौर पर जंक्शन से गुजरने वाली सभी राजधानी सहित महत्वपूर्ण ट्रेनों की जांच कराई गई है। पीडीडीयू नगर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर शनिवार रात खड़ी राजधानी एक्स. में बम होने की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने जांच की।

50 से अधिक पुलिस कर्मियों ने की चेकिंग

सूचना के बाद रेलवे पुलिस की आरपीएफ, जीआरपी के अलावा सिविल थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वॉयड की टीमें पहुंच गईं। 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने जांच की। वहीं, देररात एलआईयू व अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। उन्होंने गोपनीय रूप से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।

पूर्व में भी मिल चुकी बम की सूचना

पुलिस के अनुसार पिछले छह माह में इसी तरह बम की यह तीसरी सूचना है। इससे पहले भी फर्जी सूचना ने पुलिस में खलबली मचा दी थी। इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि टीमों को अतिरिक्त सावधानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसकी भी जानकारी कराई जा रही है कि सूचना किसने और कहां से दी थी?

यात्रियों से कहा, गणतंत्र दिवस की चेकिंग है...

चेकिंग के दौरान यात्रियों को ये सूचना नहीं दी गई थी कि ट्रेन में बम है। फिर भी इतनी भारी संख्या में पुलिस को देख यात्री सहम गए। उन्हें ये बताया गया था कि गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग की जा रही है। ये सामान्य चेकिंग है। हालांकि चेकिंग के दौरान किसी भी यात्री को बाहर नहीं निकाला गया था। यात्रियों के बिना पैनिक हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान को पूरा किया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |