
फिल्म धुरंधर में हापुड़ के अरुण चौधरी ने निभाया किरदार, अक्षय खन्ना के साथ इस सीन में दिखा
फिल्म धुरंधर रीलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर रहमान डकैत के गाने वायरल हो रहे हैं। रहमान डकैत के वायरल गानों में हापुड़ के गांव नवादा का बेटा भी खूब वायरल हो रहा है।
फिल्म धुरंधर रीलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर रहमान डकैत के गाने वायरल हो रहे हैं। रहमान डकैत के वायरल गानों में हापुड़ के गांव नवादा का बेटा भी खूब वायरल हो रहा है। हापुड़ के किसान के बेटे ने धुरंधर में रहमान के साथियों का किरदार निभाया है। धुरंधर फिल्म में पाकिस्तान से जुड़े किस्सों को देखने के लिए हर शहर में उत्सुकता है। इस फिल्म में रहमान डकैत के साथी का रोल निभाने वाले अरुण चौधरी हापुड़ जिले के नवादा गांव के रहने वाले हैं और वे किसान डॉ श्रवण सिंह के बेटे हैं। फोन पर बातचीत में अरुण चौधरी ने बताया कि धुरंधर में उन्हें पांच मिनट का किरदार मिला, जिसमें रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना ब्लूचिस्तान के लिए इसी नाम के डैम का उद्घाटन करने के लिए जाते हैं और अपनी कौम को यह सौगात देते हैं। इस दौरान वह उनके साथ होते हैं।
पहले भी काम कर चुके हैं
47 से 50 के बीच फिल्मी दुनिया में किरदार निभाने वाले अरुण चौधरी ने 2016 में हकीकत में काम किया था। सैफ अली खाम की तांडव वेब सीरीज और अभिषेक बच्चन की मिल्टी वेब सीरीज में रोल किया है। रणवीर सिंह 83 में भी काम कर चुका हूं। शर्माजी नमकीन जूही चावला-ऋषि कपूर की फिल्म में इंस्पेक्टर बने थे। सीबीआई ऑफिसर, बादल पर पांव, छोटी सरदारनी में भी काम किया है। अक्षय कुमार की रक्षा बंधन, बेलबोटम में भी काम किया है।





