जाको राखे साइयां… फ्लाईओवर पर बोलेरो ने मैजिक को मारी टक्कर, पलटने के बाद खुद हो गई सीधी

Nov 22, 2025 08:38 pm ISTPawan Kumar Sharma गोरखपुर
share

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर करवल मझगांवा फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करते समय मैजिक गाड़ी से टकराकर पलट गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से सभी लोग सुरक्षित बच गए।

जाको राखे साइयां… फ्लाईओवर पर बोलेरो ने मैजिक को मारी टक्कर, पलटने के बाद खुद हो गई सीधी

यूपी के गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित करवल मझगांवा फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कौड़ी राम से बड़हलगंज की ओर जा रही एक मैजिक गाड़ी में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो फ्लाईओवर पर पलटकर फिर सीधी हो गई और चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना में मैजिक चालक को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और गगहा पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर चालक ने खुद को ठीक बताते हुए अस्पताल जाने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई और मैजिक में टक्कर मारने के बाद पलटकर सड़क पर ही सीधी हो गई। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते, बोलेरो चालक मौके से भाग चुका था। लोगों ने हादसे को देखकर कहा, 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय' क्योंकि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी सभी सुरक्षित बच गए।

रेलिंग बनी सुरक्षा कवच

स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लाईओवर पर लगी रेलिंग ने शनिवार को बड़ी जान-माल की हानि होने से बचा लिया। अगर रेलिंग न होती तो पलटी हुई बोलेरो पुल से नीचे गिर सकती थी, जिससे नीचे मौजूद दुकानदारों और वाहन सवारों को गंभीर चोटें लग सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था।

अनियंत्रित थार ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौत

उधर, फिरोजाबाद जिले के थाना मकनपुर क्षेत्र में शनिवार को एक अनियंत्रित थार गाडी ने सड़क किनारे खड़े तीन मजदूरों को कुचल दिया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक युवक कारखाने से काम करके लौटे थे और सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तभी यह दुखद हादसा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना के साथ ही थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।

थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन लाल शर्मा ने बताया है कि दुर्घटना संभवता गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुई है। दुर्घटना के साथ ही चालक मौके से फरार हो गया है गाड़ी राजस्थान के नंबर की है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |