Hindi NewsUP NewsBolero and bus collided head on horrific accident occurred in Chitrakoot
चित्रकूट में भीषण हादसा, बोलेरो और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

चित्रकूट में भीषण हादसा, बोलेरो और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

संक्षेप:

चित्रकूट में बोलेरो और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन की मौत होने की जानकारी है। उधर, सूचना मिलने पर एसपी समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Nov 02, 2025 10:17 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

यूपी के चित्रकूट जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है। जबकि बोलेरो में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास हाईवे में तेज रफ्तार बोलेरो और रोड़बेज बस में भिडंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर एक ही परिवार के हैं। हादसे की सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह समेत कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सीतापुर चौकी क्षेत्र के कैंप का पुरवा निवासी 40 वर्षीय राजा भईया अपनी 35 वर्षीया पत्नी शोभा, 14 वर्षीय बेटे मोहित, सात वर्षीय सुभाष, 14 वर्षीया पुत्री संध्या के अलावा अर्जुन प्रसाद का 24 वर्षीय बेटा रोहित व ओमकार का बेटा अर्जुन बोलेरो में सवार होकर खोह की तरफ से रविवार की रात करीब सवा 9 बजे कर्वी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कर्वी की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस से बोलेरो क्रास करने के दौरान टकरा गई। बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार मोहित, सुभाष व रोहित की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पाकर एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा समेत कई थानों का पुलिस मौके पर पहुंचा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम पुलकित गर्ग समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सीएमएस को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें:युवक की बिगड़ी हालत, जहरीला पदार्थ समझकर घरवालों ने पिलाया गोबर
ये भी पढ़ें:वाराणसी में बार रेस्टोरेंट नीचे युवक का मिला लहूलुहान शव, हत्या का आरोप
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |