5 फीट गहरी कब्र खोदकर शव निकाला; मां ने SP से बेटी के पोस्टमॉर्टम की मांग की थी, जानें आरोप

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, बांदा
share

बांदा में लड़की की मौत को लेकर मां ने एसपी से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग थी। जिसके बाद शनिवार को 5 फीट गहरी कब्र को खोदकर शव निकाला गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट और सीओ मौजूद रहे। डीएम के निर्देश पर पूरी कार्रवाई हुई।

5 फीट गहरी कब्र खोदकर शव निकाला; मां ने SP से बेटी के पोस्टमॉर्टम की मांग की थी, जानें आरोप

बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी की रहस्यमयी मौत को लेकर शनिवार दोपहर एक बजे मजिस्ट्रेट और सीओ की मौजूदगी में पांच फीट गहरी कब्र खोदकर शव निकाला गया। इस दौरान किशोरी के परिजन भी मौजूद रहे। शुक्रवार को किशोरी की मां ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर रेप के बाद हत्या का आरोप लगा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर शव निकालकर पैनल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लड़की को उठवा लेने की धमकी मिली - पीड़िता

एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि पति परदेश मे रहकर मजदूरी करते हैं। वह और उसकी नाबालिग बेटी घर में रहती है। उसके तीन बेटे भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। कहा कि 15 दिन पहले एक युवक उसके घर आया था। झोपड़ी मे छुपकर बैठ गया। रात में लघु शंका के लिए उठी तो मेरी आहट पाकर युवक भागना चाहा तो उसे पकड़ा तो धक्का देकर भाग निकला। उसका अंडर वियर वहीं छूट गया। बेटी से पूछा तो बताया कि आए दिन छेड़खानी करता है। जबरन बलात्कार करता है। मना करने पर जानमाल की धमकी देता है, दूसरे दिन उसके माता-पिता से शिकायत की तो धमकी देते हुए कहा कि बेटे के खिलाफ कार्रवाई की तो तुम्हारी लड़की को उठवा लेंगे।

Voice of UP

मां की मां पर बेटी का पोस्टमॉर्टम

इसके बाद दो अप्रैल की रात वह फिर से साथी के साथ रात एक बजे बेटी के साथ रेप किया। अगवाकर ले जाकर दोनों ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। गांव के लोगों के दवाब में बेटी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। अब बेटी की लाश को खुदवा कर पोस्टमार्टम करा कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला व परिजनों की मौजूदगी में एक बजे शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोरी ने सुसाइड किया था। जिसे परिजनों ने पहले दफना दिया था। अब मृतका के परिजनों की मांग पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

परिजनों ने ही की हत्या प्रधान ने जताई आशंका

वही गांव के ही पूर्व प्रधान देव कुमार मिश्रा कहना है कि मृत लड़की और गांव के ही एक युवक के बीच प्रेम प्रसंग था जिन्हें आपत्तिजनक स्थिति में लड़की की मां ने देख लिया था। इसी कारण संदेह यह है कि लड़की के घर वालों ने ही पीट-पीटकर हत्या की है। इसीलिए मामले को दबाने के लिए घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए और बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिया था अब पुलिस ने शव निकाला है जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।