कब्र खोदकर निकाला गया किशोरी का शव, 500 मीटर दूर खेत में नग्न हालत में मिला

Pawan Kumar Sharma संवाददाता, लखीमपुर
Follow us on Google News
share

लखीमपुर खीरी में मंगलवार को अजीब घटना सामने आई। चार दिन पहले कब्र में दफन किया गया किशोरी का शव मंगलवार सुबह गायब मिला। कब्र खुदी पड़ी थी। ढूंढने पर किशोरी का शव 500 मीटर दूर गन्ने के खेत से नग्न अवस्था में बरामद हुआ। 

कब्र खोदकर निकाला गया किशोरी का शव, 500 मीटर दूर खेत में नग्न हालत में मिला

यूपी के लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद कस्बे में मंगलवार को अजीब घटना सामने आई। चार दिन पहले कब्र में दफन किया गया किशोरी का शव मंगलवार सुबह गायब मिला। कब्र खुदी पड़ी थी। ढूंढने पर किशोरी का शव 500 मीटर दूर गन्ने के खेत से नग्न अवस्था में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई।

सिकंदराबाद कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति की 16 साल की बेटी की 21 नवंबर को मौत हो गई। घरवालों का दावा है कि किशोरी की बीमार के चलते मौत हो गई थी। घरवालों ने शव को दफन कर दिया था। परंपरा के मुताबिक परिजन कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते थे। मंगलवार सुबह को जब घरवाले कब्र पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। किशोरी की कब्र खुदी पड़ी थी। उसका कफन भी कब्र पर ही था। कुछ दूरी पर एक कुदाल मिली। जब घरवालों ने तलाश की तो कब्रिस्तान से 500 मीटर दूर किशोरी का शव नग्न अवस्था में पाया गया।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर सूचना पर एएसपी पश्चिमी अमित राय ने भी मौका मुआयना किया है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कब्र से शव निकालने के पीछे कोई सुनियोजित वजह होगी। पहले किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

कब्र से निकलवाया शव, तीन महीने बाद दोबारा होगा पोस्टमार्टम

उधर, सीतापुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन माह बाद शव को कब्र से निकलवाकर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने पुनः पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने जिलाधिकारी को पत्र देकर दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी।

सदरपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया नानकारी के रंजीत यादव का शव 26 अगस्त को दिबियापुर के पश्चिम पेड़ से लटका मिला था। पीएम के बाद गांव शव पहुंचने पर 27 अगस्त को परिजनों ने ग्रामीणों संग शव गांव में रखकर हत्याकर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश यादव की तहरीर पर गांव के प्रदीप, दिलीप, बबलू, लेखपाल, बृजपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बीते दिनों जिलाधिकारी से मिलकर मृतक के पिता सुरेश ने पोस्टमार्टम दोबारा कराए जाने की मांग की थी। मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में आरोपियों की चिकित्सक से मिलीभगत का आरोप लगाया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।