Hindi NewsUP NewsBodies of two youths found in a sugar mill tanker family alleges murder and concealment of bodies
चीनी मिल के टैंकर में दो युवक की मिली लाश, परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का लगाया आरोप

चीनी मिल के टैंकर में दो युवक की मिली लाश, परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का लगाया आरोप

संक्षेप:

बिजनौर के धामपुर स्थित चीनी मिल के अपशिष्ट संयंत्र के टैंकर में मंगलवार को दो युवकों की लाश संदिग्ध हालत में मिली। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों युवकों की मौत टैंकर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की वजह से हुई है।

Sep 17, 2025 02:08 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

यूपी के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां धामपुर स्थित चीनी मिल के अपशिष्ट संयंत्र के टैंकर में मंगलवार को दो युवकों की लाश संदिग्ध हालत में मिली। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों युवकों की मौत टैंकर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धामपुर शुगर मिल के खोई प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़े खाली टैंकर से दो युवकों के शव बरामद हुए। शवों की पहचान 35 वर्षीय मुकेश कुमार और 32 वर्षीय सलमान के रूप में हुई। युवक प्लांट में काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया किया। परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

सरकड़ा के रहने वाले मुकेश शुगर मिल के खोई प्लांट में ट्रैक्टर चालक था, जबकि सलमान उसके सहायक के रूप में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक रोज की तरह मंगलवार को भी काम पर गए थे। दोपहर तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं आए। अरमान ने बताया कि दोपहर में जब वह भाई की खोज में प्लांट पहुंचा तो वहां मौजूद गार्ड ने उससे कहा था कि उसका भाई वहां से चला गया है। दोपहर बाद सूचना मिली कि दोनों युवक प्लांट में खड़े खाली टैंकर के अंदर हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

ये भी पढ़ें:साली को लेकर फरार हुआ युवक, अगले ही दिन जीजा की बहन के साथ भाग गया साला

इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि टैंकर की सफाई के दौरान बनी जहरीली गैस से दोनों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसकी रिपोर्ट से उनकी मौत का कारण पता लग सकेगा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |