Hindi NewsUP NewsBloody violence ahead of panchayat elections: Shopkeeper shot dead, village head accused
पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, दुकानदार की गोली मारकर हत्या, प्रधान पर आरोप

पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, दुकानदार की गोली मारकर हत्या, प्रधान पर आरोप

संक्षेप:

यूपी में पंचायत चुनाव भले ही अभी छह महीने दूर है लेकिन इसका खूनी खेल दिखाई देने लगा है। बागपत में शनिवार की सुबह एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रधान पर लगा है। कुछ दिन पहले उसने विवाद के बाद तमंचा दिखाया था।

Dec 13, 2025 11:45 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बागपत में कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में शनिवार की सुबह 5 बजे बदमाशों ने गांव के 55 वर्षीय एक दुकानदार ऋषिपाल को गोली मार दी। गोली लगते ही दुकानदार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जिसे परिजन और ग्रामीण अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोग जुट हो गए। हत्या का आरोप प्रधान पर लग रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले ही खूनी खेल शुरू हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। दुकानदार की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 10 दिन पूर्व मामूली बात को लेकर वर्तमान प्रधान देवप्रिय से विवाद हुआ था। विवाद के बाद प्रधान ने तमंचा दिखाया था। जिसकी शिकायत की गई थी।

ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव के लिए शासन ने पंचायती राज विभाग से मांगा आरक्षण का ब्योरा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पूर्व में भी हो चुका है गांधी चौक पर खूनी खेल

बिहारीपुर गांव के गांधी चौक पर पहले भी खूनी खेल हो चुका है। वर्ष 2014 में इसी चौक पर डबल मर्डर हुआ था। तब भी लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। शनिवार की सुबह भी दुकानदार पर हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।