रेलवे टावर पर चढ़कर भाकियू कार्यकर्ता ने दिया धरना, नीचे उतरते ही आरपीएफ ने दबोचा
मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टावर पर भाकियू टिकैत का एक कार्यकर्ता चढ़ गया और पांच घंटे धरने पर रहा। युवक ने एक निजी कॉलोनी की जांच और प्रदूषण करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई। लेकिन शाम को युवक के नीचे उतरते हुए आरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर चालान कर दिया।

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टावर पर रविवार को भाकियू टिकैत का एक कार्यकर्ता चढ़ गया और पांच घंटे धरने पर रहा। आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला अजय पंडित ने यह अजब-गजब धरना देकर निजी कॉलोनी की जांच और प्रदूषण करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई। युवक के टावर पर चढ़ने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी रही। शाम को नीचे उतर पर आरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर चालान कर दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
शहर की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला अजय पंडित भाकियू टिकैत में कार्यकर्ता है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह रेलवे टावर पर चढ़ गया। सूचना खुफिया विभाग को मिली तो नई मंडी कोतवाल ब्रिजेश सिंह टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने टावर पर चढ़े युवक से बात की तो उसने निजली कॉलोनी की जांच व प्रदूषण बढ़ने पर कार्रवाई की मांग की। प्रदूषण बोर्ड से जेई राजा गुप्ता पहुंच गए।
करीब पांच घंटे जद्दोजहद के बाद युवक की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद युवक नीचे उतारा। उधर, आरपीएफ पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचान सहित अन्य मामले में आरपीएफ ने युवक का चालान कर दिया। वहीं, युवक के टावर पर चढ़ने से नई मंडी पुलिस, रेलवे पुलिस सहित स्थनीय प्रशासन 11 बजे से शाम चार बजे तक परेशानी में रहा।
इस मामले में इंस्पेक्टर आरपीएफ विनीत गौतम ने बताया कि रेलवे टावर पर भाकियू कार्यकर्ता निजी कॉलोनी पर कार्रवाई व प्रदूषण नियंत्रण की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया था। वहीं बैनर लगाकर घंटों धरने पर रहा। काफी समझाने पर वह पांच घंटे बाद नीचे उतरा। युवक को गंभीर धाराओं में चालान किया गया है।

लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें



