Hindi NewsUP Newsbjp mla shalabh mani tripathi threatened by a young man in video demolition of illegal mazaar deoria bulldozer action
‘इस आदमी की बात इतनी चुभती है...’ फोटो पर कट निशान लगा BJP MLA को सिर कलम करने की धमकी

‘इस आदमी की बात इतनी चुभती है...’ फोटो पर कट निशान लगा BJP MLA को सिर कलम करने की धमकी

संक्षेप:

वीडियो में एक युवक चलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने अपने सामने देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की एक फोटो लगा रखी है जिस पर कट का निशान लगा है। इस फोटो के अलावा बैक ग्राउंड में आवाज आती है-‘इसकी बात इतनी चुभती है कि सामने आ जाए तो सिर कलम कर दूं।

Jan 13, 2026 07:34 pm ISTAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share Share
Follow Us on

यूपी के देवरिया में सरकारी जमीन पर बनी एक मजार पर बुलडोजर ऐक्शन के बाद एक युवक का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक भाजपा (BJP) विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को धमकी दे रहा है। वीडियो में युवक ने विधायक की फोटो पर लाल रंग से कट का निशान बना रखा है। इस फोटो के साथ उसने लिखा है-‘अभी भी समय है, सुधर जाओ नहीं तो मुस्लिम अपने पे आया तो सुधार देगा।’ हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो में एक युवक चलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने अपने सामने देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की एक फोटो लगा रखी है जिस पर कट का निशान लगा है। इस फोटो के अलावा बैक ग्राउंड में आवाज आती है-‘इसकी बात इतनी चुभती है कि सामने आ जाए तो सिर कलम कर दूं। तुम हमें थप्पड़ मार लो हम बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन हुजूर की शान में गुस्ताखी नहीं बर्दाश्त की जाएगी।’ मिली जानकारी के अनुसार वीडियो का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:यूपी के दो जिलों में गरजे बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर ऐक्शन

विधायक ने वीडियो संदेश जारी किया

देवरिया के गोठीरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे सरकारी भूमि पर और बिना मानचित्र के बने अब्दुल गनी शाह मजार पर दो दिन रविवार और सोमवार को बुलडोजर चला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित प्रशासन-पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और भारी फोर्स की मौजूदगी में भवनों की दीवारें ढहाई गईं। बता दें कि सरकारी जमीन पर बनी इस अवैध मजार के बारे में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने शिकायत की थी। मजार गिराए जाने को लेकर विधायक ने एक वीडियो संदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि इस अवैध मजार का विरोध करने के चलते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राम नगीना यादव जी की बेरहमी से हत्या की गई थी, आज उनकी आत्मा को ज़रूर शांति मिली होगी, अवैध मज़ार से जुड़े लोगों ने क़ानूनी दाँव पेच और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इस कार्रवाई से बचने की पुरज़ोर कोशिश की, परंतु आखिरकार न्याय हुआ, अब प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द मज़ार कमेटी से जुड़े लोगों के विरुद्ध मुक़द्दमा दर्ज कर सरकारी संपत्ति हथियाने के लिए भू माफ़िया की कार्रवाई करे, बचा खुचा हिस्सा शीघ्र मुक्त कराए और जितने वर्षों तक सरकारी भूमि पर अवैध क़ब्ज़ा रहा है उसकी एक-एक पाई वसूल करे।

एमआईएम के यूथ अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन

मजार पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एमआईएम के यूथ अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी ने सोमवार को विरोध जताया। शहर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। कहा मजार और उसके साथ लगी एक बड़ी मस्जिद को भी तोड़ दिया गया। न्यायालय ने लिखित कोई आदेश नहीं दिया और न ही नोटिस दिया है। बावजूद इसके तोड़ दिया गया है। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें:भारी पुलिस फोर्स के बीच शाम तक मजार पर गरजते रहे बुलडोजर, मांगनी पड़ी पोकलेन भी

मजार के पास कई थानों की पुलिस तैनात रही

मजार के ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान दूसरे दिन भी पुलिस मुस्तैद रही। सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह के साथ ही रामपुर कारखाना देवेंद्र सिंह, बरियारपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह, मईल प्रभारी राकेश कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।

अब ओवरब्रिज की उठने लगी मांग

शहर में जाम की समस्या रहती है। लोगों ने अवैध रूप से बने मजार के टूटने के बाद अब ओवरब्रिज बनाने की मांग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि शहर में जाम की समस्या रहती है। इस भूमि के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके।

जांच में जुटी पुलिस और खुफिया एजेंसियां

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो किसने बनाया, कब और किस उद्देश्य से इसे प्रसारित किया गया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |