PDA वोटर्स के फर्जी फॉर्म-7 भरकर नाम कटवा रहे BJP नेता; कानपुर में सपा विधायक का दावा, हजारों फॉर्म दिखाए

Feb 07, 2026 05:30 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने भाजपा नेताओं पर फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सपा समर्थक व पीडीए वोटरों के नाम कटवाने की साजिश हो रही है। उन्होंने वीडियो जारी कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

PDA वोटर्स के फर्जी फॉर्म-7 भरकर नाम कटवा रहे BJP नेता; कानपुर में सपा विधायक का दावा, हजारों फॉर्म दिखाए

कानपुर में समाजवादी पार्टी के आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे लोग सपा समर्थक और धर्म जाति विशेष के वोटरों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पीडीए वोटर्स के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होने भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत दो नेताओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। उनका कहना है कि भाजपा कार्यालय से बाकायदा ऐसे वोटरों के टाइपिंग किए हुए नामों के साथ प्रिंटेड फार्मों के बंडलों को बीएलओ और सुपरवाइजर को दे रहे हैं। इसमें एक एक नाम से सैकड़ों हस्ताक्षर युक्त फार्म बिना पते, एपिक नंबर के बीएलओ के पास जमा कराए जा रहे हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसा कृत्य करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। अमिताभ बाजपेई ने बताया कि नियमत: किसी का वोट काटने की शिकायत पार्टी विशेष के कार्यकर्ता नहीं करेंगे। इसके साथ 10 से अधिक कोई भी फार्म-सात नहीं जमा कर सकता है, लेकिन बीएलओ और सुपरवाइजर के पास बूथ नंबर 143, 144, 145, 146, 147, 148 और 149 में फार्म-सात के बंडलों को भी दिखाया। इसमें एक ही नाम के हस्ताक्षरयुक्त शिकायत की गई है। एपिक नंबर और पता भी नहीं है।

बीएलओ और सुपरवाइजरों को धमकाया जा रहा है। दीपक शुक्ला और नीरज सोनकर नाम के व्यक्तियों का नाम लेकर बंडल बीएलओ, सुरवाइजरों के पास फेंकने के वीडियो बताया है और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। अमिताभ ने कहा कि भाजपा ऐसे नहीं जीत पा रही है तो हर तरह की साजिश कर रही है। प्रशासन को इसमें दखल देना चाहिए, जिससे निष्पक्ष एसआईआर प्रक्रिया संपन्न हो।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।