Hindi NewsUP Newsbjp leader shot dead in saharanpur blood soaked body found on a cot behind his house
यूपी: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पीछे चारपाई पर पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

यूपी: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पीछे चारपाई पर पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

संक्षेप:

सहारनपुर में भाजपा के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता की लाश उनके घर के पीछे बने घेर में चारपाई पर पड़ी मिली। भाजपा नेता की बहू सुबह उन्हें चाय देने के लिए गई तो चारपाई पर उनकी लाश देखकर चीख पड़ी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गांव में मातम पसर गया है।

Nov 08, 2025 01:37 pm ISTAjay Singh संवाददाता, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Murder in Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता की लाश उनके घर के पीछे बने घेर में चारपाई पर पड़ी मिली। शनिवार की सुबह उनकी बहू रोज की तरह उन्हें चाय देने पहुंची तो चारपाई पर उनका शव देख चीख पड़ी। बहू की चीख और रोना सुनकर भाजपा नेता के परिवारीजन और गांववाले दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मारे गए भाजपा नेता का नाम धर्म सिंह कोरी और उम्र करीब 65 वर्ष थी। सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के डिडौली गांव में यह घटना हुई है। घटना को लेकर इलाके में लोग हैरान रह गए हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में मातम पसर गया।

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर सबूत इक्ट्ठा कराए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता धर्म सिंह को सिर पर बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। सूचना पर मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धर्म सिंह के बेटे सुशील भी भाजपा में पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि रात में करीब नौ बजे वह पिता को चाय देकर सोने के लिए चले गए थे। बेटे के मुताबिक उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांववालों के मुताबिक भी भाजपा नेता धर्म सिंह शांत स्वभाव और सबसे मिलजुलकर रहने वाले इंसान थे।

15 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की पत्नी की मौत 15 साल पहले हो गई थी। वह अपने पीछे तीन बेटे और एक दिव्यांग बेटी छोड़ गए हैं। धर्म सिंह साल 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। बड़े पुत्र सुनील ने बीराखेड़ी गांव में और दूसरे पुत्र अमित ने अपने गांव में ही बैंक की फ्रेंचाइजी ले रखी है। उनकी छोटी बेटी गुड़िया है और एक साल पहले ही उन्होंने सात बीघा खेत खरीदा था।

क्या बोली पुलिस

सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है।रात में किसी समय घटना हुई है। जिसके संबंध में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही ब्लाइंड मर्डर को खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में पशु तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान, आधी रात को फिर हुआ एनकाउंटर
ये भी पढ़ें:यूपी में 100 से 500 वर्ग मीटर तक मकान तो नो टेंशन, अब आसानी से पास होंगे नक्शे
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |