Hindi NewsUP NewsBJP leader seen with bundles notes worth crores rupees video goes viral
करोड़ों रुपये के नोटों के बंडल के साथ नजर आए भाजपा नेता, वीडियो वायरल

करोड़ों रुपये के नोटों के बंडल के साथ नजर आए भाजपा नेता, वीडियो वायरल

संक्षेप:

महराजगंज जिले के एक भाजपा नेता का करोड़ों के नोटों के बंडल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी मच गई।

Jan 19, 2026 05:11 pm ISTDinesh Rathour महराजगंज, निज संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के महराजगंज जिले के एक भाजपा नेता का करोड़ों के नोटों के बंडल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी मच गई। इस मामले में भाजपा नेता ने कहा कि तंत्र-मंत्रऔर जमीन संबंधी कारोबार का झांसा देकर आरोपितों ने चार लोगों के साथ 1.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पैसा मांगने पर दौड़ाने लगे। फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा नेता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक वाराणसी का रहने वाला मुख्य आरोपित चौक क्षेत्र के करौता और कोल्हुई क्षेत्र के एक व्यक्ति के माध्यम से भाजपा नेता और उनके करीबियों से मिला। तंत्र-मंत्र के सहारे हाथ हवा में हिलाया और उसके हाथ पचास हजार रुपये की गड्डी आ गई। कहा कि आप लोग जमीन का कारोबार करते हैं। पैसा दीजिए।आपका पैसा भी बढ़ा दूंगा। कीमती जमीन भी दिलवा दूंगा। जालसाज के 'चमत्कार' से प्रभावित होकर भाजपा नेता समेत चार लोगों ने 1.43 करोड़ रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए किसी ने अपनी स्कार्पियो बेची। किसी का मकान बिका था। पैसा मिलने के बाद आरोपित दौड़ाने लगा। पहले निचलौल में जमीन दिखाई। इसके बाद कहा कि बनारस में जमीन है। उसे भी देख लीजिए।

भाजपा नेता के मुताबिक वह बनारस पहुंचे। बात अटपटी लगने के बाद भाजपा नेता ने पैसा वापस मांगना शुरू किया। इस पर कहा कि आपका पैसा सुरक्षित रखा है। फिर वह एक मकान में ले गया। वहां कमरे के कोने में नोटों का बंडल रखा था। भाजपा नेता ने उसे छूने का प्रयास किया, लेकिन जालसाज ने यह कहते हुए मना कर दिया कि यह पैसा तंत्रमंत्र किया हुआ है। इसे छूने से अनर्थ हो जाएगा। इस दौरान आरोपितों ने भाजपा नेता का नोटों के बंडल के साथ वीडियो बना लिया। भाजपा नेता का कहना है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर उन्हें फंसाया गया है। नोटों के बंडल के सवाल पर उनका कहना है कि उसे छूने नहीं दिया गया। उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद जांच-पड़ताल की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |