Hindi NewsUP NewsBJP leader nephew stabbed to death in moradabad
यूपी में भाजपा नेता के भतीजे का मर्डर, गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी

यूपी में भाजपा नेता के भतीजे का मर्डर, गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी

संक्षेप:  मुरादाबाद में घर के बाहर गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने चाकू से गोद कर भाजपा नेता के भतीजे की हत्या कर दी। हत्याकांड का शिकार हुआ 17 वर्षीय किशोर 12वीं कक्षा का छात्र था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

Tue, 21 Oct 2025 10:42 PMPawan Kumar Sharma
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम घर के बाहर गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने चाकू से गोद कर भाजपा नेता के भतीजे की हत्या कर दी। हत्याकांड का शिकार हुआ 17 वर्षीय किशोर 12वीं कक्षा का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

थाना कटघर के मोहल्ला कटघर बीच छोटा छत्ता निवासी अनुराग सिंह भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रहे हैं। उनका भतीजा विनायक सिंह डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे विनायक सिंह अपने घर के पास खड़ा था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मनोज शर्मा का बेटा फूले कौशिक नशे की हालत में वहां पहुंचा और विनायक से गाली गलौज करने लगा।

विनायक ने गाली गलौज करने का विरोध करते हुए उसे वहां से जाने को कहा तो वह भड़क गया। आरोपी ने शोर मचाकर अपने भाई अनंग कौशिक, पिता मनोज और चाचा अनिल कौशिक को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर छात्र विनायक सिंह की बुरी तरह पिटाई कर दी। बाद में आरोपियों ने विनायक के पेट में चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें:बेटे के साथ मां का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने प्रताड़ना

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग आनन-फानन में विनायक को लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र के कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्याकांड की सूचना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कटघर वरुण कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |