Hindi NewsUP Newsbjp leader kalraj mishra stands against new ugc rules said it is completely unconstitutional should be withdrawn
वापस लो UGC के असंवैधानिक नियम; अब बीजेपी के कलराज मिश्र भी बोल दिए

वापस लो UGC के असंवैधानिक नियम; अब बीजेपी के कलराज मिश्र भी बोल दिए

संक्षेप:

कलराज मिश्न ने यूजीसी के नए नियमों को पूरी तरह असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने  कहा कि यह पूर्णत:असंवैधानिक है। इसको वापस लेना चाहिए। हमारा कहना है कि इसमें अलग-अलग जाति के आधार की बजाए सभी लोगों को अधिकार देना चाहिए कि जिसके खिलाफ भी भेदभाव हो रहा है वो शिकायत कर सके।

Jan 28, 2026 05:57 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूजीसी के नए नियमों को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर भी रार दिखने लगी है। ताजा बयान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का आया है जिन्होंने नए नियमों को पूरी तरह असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। कलराज मिश्र ने कहा है कि यह पूर्णत:असंवैधानिक है। इसको वापस लेना चाहिए। एससी-एसटी के भेदभाव पर वे शिकायत कर सकते थे, करते थे, 2012 के अंतर्गत जो गाइडलाइन थी उसमें यह था, अब इसमें ओबीसी को भी जोड़ा गया है। हमारा कहना है कि इसमें अलग-अलग जाति के आधार की बजाए सभी लोगों को अधिकार देना चाहिए कि जिसके खिलाफ भी भेदभाव हो रहा है वो शिकायत कर सके। दूसरे इसमें झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी दंड का प्रावधान होना चाहिए जो अभी नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ इस समय सोशल मीडिया पर तूफान मचा हुआ है और देश की सियायत भी गरमा रही है। शहर-शहर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये नियम यूजीसी ने देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने का हवाला देते हुए तैयार किए हैं। लेकिन इनको लेकर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

ये भी पढ़ें:UGC के नए नियमों का अध्ययन कर रहे बृजभूषण सिंह, MLA बेटे ने साफ की अपनी स्थिति

दो दिन पहले बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने भी इस मुद्दे पर काफी मुखर ढंग से अपनी बात रखी। उधर, यूजीसी के नियमों के विरोध के बीच प्रदर्शनकारी सामान्य वर्ग के जनप्रतिनिधियों के ऊपर लगातार दबाव भी बना रहे हैं कि वे अपना स्टैंड साफ करें। हालांकि अब तक बहुत कम राजनीतिकों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। भाजपा के साथ विपक्ष के नेता भी इस विषय पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:यूजीसी रेगुलेशन का शहर-शहर विरोध, रायबरेली से भी सवर्ण नेताओं को चूड़ियां भेजीं

इस बीच बुधवार को कलराज मिश्र जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल का बयान सामने आने से यूजीसी के नए नियमों का विरोध कर रहे लोगों को एक नई ताकत मिली है। कलराज मिश्र भाजपा के कद्दावर नेताओं में से हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर जिस तरह स्पष्ट ढंग से अपनी बात रखी है उसकी काफी चर्चा हो रही है। कलराज मिश्र ने दो टूक कहा है कि ये नियम पूरी तरह असंवैधानिक हैं और सरकार को इन्हें वापस लेना चाहिए।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |