Hindi NewsUP NewsBJP leader father shot dead broad daylight in Rampur
रामपुर में दिनदहाड़े खूनी वारदात, भाजपा नेता के पिता की गोली मारकर हत्या

रामपुर में दिनदहाड़े खूनी वारदात, भाजपा नेता के पिता की गोली मारकर हत्या

संक्षेप: रामपुर में भाजपा नेता के पिता व रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उनका शव किला गेट के पास पड़ा मिला। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Mon, 10 Nov 2025 08:35 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, रामपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के रामपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता के पिता व रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उनका शव किला गेट के पास पड़ा मिला। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने एक रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि किला गेट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके सिर में गोली का निशान है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी अब्दुल रहीम (61 वर्ष) के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया।

मृतक के बेटे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पुराना गंज मंडल के नगर उपाध्यक्ष शाह फैसल रहीम ने बताया कि उनके पिता का एक करोड़ आठ हजार रुपये के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों ने रंजिशन गोली मारकर हत्या की है। बाद में फैसल रहीम परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और मो. कुडा निवासी अब्दुल सलाम, मजार बगदादी साहब निवासी जुबैर और थाना टीन निवासी रिजवान के खिलाफ तहरीर दी। शहर कोतवाल ओंकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू पर गंभीरता से पड़ताल हो रही है।

ये भी पढ़ें:योगी की सख्ती को पुलिस की लापरवाही ने किया कमजोर, कानून से बच निकला गैंगस्टर

पुलिस का दावा..जेब में मिला सुसाइड नोट

रामपुर। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट को पुलिस ने अपनी कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसके अलावा रिवाल्वर और अन्य चीजें भी बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी को सपा नेता का बताया गया करीबी

रामपुर। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने बताया कि उनके पिता का रूपए को लेकर विवाद चल रहा था। रूपए के कारण ही उनका घर तक बिक गया। विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पुलिस का सहारा भी लिया गया था। लेकिन,एक आरोपी सपा नेता का करीबी है,जिस कारण उसकी सुनवाई नहीं होती थी। भाजपा नेता ने बताया कि मौके पर उनके पिता का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कार से मिली AK-4
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |