भाजपा की सभी छह क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, सबसे बड़ी गोरखपुर, सबसे छोटी अवध क्षेत्र की टीम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को और धार देने के लिए सभी छह क्षेत्रीय टीमों का गठन भी गुरुवार को कर दिया। सबसे बड़ी गोरखपुर और सबसे छोटी अवध की टीम बनाई है।

BJP Awadh region team announced
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की टीम घोषित कर दी गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को यूपी में सभी छह क्षेत्रीय टीमों का ऐलान कर दिया। गोरखपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी और अवध क्षेत्र की टीम सबसे छोटी है। गोरखपुर में 39 और अवध में 34 सदस्यीय टीम बनाई गई है। कानपुर क्षेत्र की टीम में 38 लोगों को स्थान मिला है। इसके अलावा पश्चिम यूपी औऱ ब्रज में एक बराबर 37-37 लोगों को रखा गया है। काशी क्षेत्र की टीम में 36 नेताओं-कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी टीमों की घोषणा की है।

अवध क्षेत्र की बात करें तो अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय कार्यसमिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखते हुए 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के नजरिए से गैर यादव ओबीसी नेताओं पर ज्यादा जोर दे रही है। अवध की नई टीम में भी गैर यादव पिछड़े पर ज्यादा जोर दिखाई दे रहा है।

संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी महामंत्री के कंधों पर होती है। दिवेदी ने चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियारी को महामंत्री बनाया गया है। इन चारों नेताओं को संगठन विस्तार और क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पार्टी अभियानों के संचालन की कमान सौंपी जाएगी।

10 क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की तैनाती

अवधेश द्विवेदी ने नई कार्यसमिति में 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय 'बादल', मनीष शुक्ला, रेशू भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा संगठन के दैनिक कामकाज और अभियानों के समन्वय के लिए 10 क्षेत्रीय मंत्रियों की भी घोषणा की गई है। इसमें विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव 'बाबा', पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भूर्जी और अंजलि मौर्य को मौका दिया गया है।

दस सदस्यों के रूप में सभी को साधने की कोशिश

कार्यसमिति के 10 सदस्यों की सूची में सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। रामदेव पाल, शंकर दयाल पांडेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव को जगह दी गई है।

भाजपा अवध क्षेत्र में 14 जिले

भाजपा ने यूपी को छह क्षेत्रों में बांटा हुआ है। सभी 75 जिले इन छह क्षेत्रों में विभाजित किए गए हैं। अवध क्षेत्र में राजधानी लखनऊ के आसपास के 14 जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों को अवध क्षेत्र में रखा गया है। इसमें लखनऊ के अलावा उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिला शामिल है। अब जल्द कार्यसमिति की बैठक बुलाकर जिलावार जिम्मेदारियां नए पदाधिकारियों को सौंपी जाएंगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsभाजपा की सभी छह क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, सबसे बड़ी गोरखपुर, छोटी अवध की टीम