यूपी एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, शिक्षक और स्नातक के लिए चेहरे तय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा ने भी मंगलवार को शिक्षक और स्नातक कोटे के तहत होने वाली एमएलसी सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। 

mlc
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी (फाइल फोटो)

यूपी में विधान परिषद (एमएलसी) के शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को छह नामों का ऐलान कर दिया। इससे पहले सोमवार को ही समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसके साथ ही प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियों के बीच मुकाबले की जमीन और योद्धा तय हो गए हैं। यूपी में कुल 11 सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा पांच नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। सपा के भी सभी 11 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। मंगलवार से ही नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है।

भाजपा ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह को मैदान में उतारा है। मेरठ स्नातक के लिए दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक के लिए अशोक कुमार राठौर पर दांव लगाया गया है। इसी तरह वाराणसी शिक्षक सीट पर प्रमोद मिश्रा को मौका दिया गया है। आगरा में शिक्षक सीट पर इंजीनियर हरि किशोर त्रिपाठी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर घ्रुव त्रिपाठी को उतारा गया है।

सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा करते हुए उनका परिचय भी कराया।मिर्जापुर-वाराणसी शिक्षक खंड के प्रत्याशी वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील कुमार, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र के प्रकाशचंद्र गुप्ता, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक क्षेत्र से दानिश अख्तर, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से नितिन तोमर प्रत्याशी हैं। वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, झांसी स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी डा. मान सिंह, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से शशांक यादव, मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से परमिंदर भाटी, लखनऊ स्नातक क्षेत्र से कांति सिंह को उम्मीदवार बताते हुए चुनाव जिताने की अपील की।

राज्यसभा के लिए भी दोनों दलों में मंथन

विधानपरिषद के लिए प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही अब राज्यसभा के प्रत्याशियों पर मंथन हो रहा है। दस सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा सात और सपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है। भाजपा को आठवीं और सपा को तीसरी सीट के लिए क्रास वोटिंग करानी होगी। बताया जाता है कि मंगलवार को भाजपा ने आठ और सपा ने दो पर्चे खरीदे हैं।

सपा के पक्ष में वोटों का समीकरण

राज्यसभा के लिए अंकों का गणित देखें तो सपा के पक्ष में दिखता है। सदस्य संख्या के हिसाब से सपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है। वैसे तो मौजूदा समय सपा विधायकों की सूची में 101 नाम है, लेकिन इनमें से छह नाम ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी। इस हिसाब से वास्तविक रूप से 95 ही बचते हैं, लेकिन महाराजी प्रजापति के साथ आने से यह संख्या 96 होगी। पल्लवी पटेल के साथ देने की स्थिति में यह संख्या 97 हो जाएगी।

इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के दो विधायक हैं। इसे मिलाकर संख्या 99 तक पहुंचती है और सुभाषपा के दो विधायक भी सपा के साथ बताए जा रहे हैं। अगर इन्हें मिला जाए तो सपा के पास कुल 101 वोट हो जाते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि क्रास वोट करने वाले तीन अन्य विधायकों ने भी सपा का साथ देने का वादा किया है। अगर ये साथ देते हैं तो इन्हें मिल कार सपा सदस्य संख्या 104 तक पहुंच जाएगी। एक सदस्य जिताने के लिए 37 विधायक चाहिए। दो सदस्यों को जिताने के लिए 74 विधायक चाहिए। इसके बाद भी सपा के पास करीब 30 विधायक अतिरिक्त बचेंगे। इसीलिए माना जा रहा है कि सपा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारकर चुनाव को रोचक बनाएगी। इससे क्रास वोटिंग की संभावना भी बढ़ेगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी MLC चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, शिक्षक-स्नातक के लिए चेहरे तय