Hindi NewsUP Newsbizarre theft Meerut thief broke into shop through roof and stole almonds and cashews worth four lakh rupees
यूपी में अजब-गजब का चोर: छत के रास्ते से दुकान में घुसा, चार लाख के बादाम-काजू चुरा ले गया

यूपी में अजब-गजब का चोर: छत के रास्ते से दुकान में घुसा, चार लाख के बादाम-काजू चुरा ले गया

संक्षेप:

मेरठ में गुरुवार देर रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक थोक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए चोर एक के बाद एक तीन गेट तोड़ते हुए लाखों रुपये का माल समेट कर फरार हो गए।

Jan 02, 2026 08:32 pm ISTDinesh Rathour मेरठ, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के नूर नगर इलाके में गुरुवार देर रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक थोक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए चोर एक के बाद एक तीन गेट तोड़ते हुए लाखों रुपये का माल समेट कर फरार हो गए। पहचान से बचने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार, चोरों ने करीब चार लाख रुपये मूल्य के ड्राई फ्रूट्स बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट के साथ लगभग 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। दुकान संचालक शकील मदीना कॉलोनी के रहने वाले हैं और पिछले चार वर्षों से अफाक कॉलोनी के बाहर थोक किराना दुकान संचालित कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और भीतर रखा माल गायब था। जांच में सामने आया कि चोर ऊपर की मंजिल का गेट तोड़कर भीतर घुसे और नीचे स्थित दोनों कमरों के गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सीसीटीवी खंगालने पर डीवीआर गायब मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल के आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सीओ के दावों में नहीं है दम

ब्रह्मपुरी इलाके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आए दिन दुकानों और घरों को निशाना बनाया जा रहा है, मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं सीओ ब्रह्मपुरी गश्त बढ़ाने और कार्रवाई करने के अनेक दावे करते हुए कई बार अपनी पीठ थपथाते नजर आते हैं लेकिन सख्त कार्रवाई के दावों के बावजूद वारदातों में कमी नहीं आ रही। रात्रि गश्त केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है, नतीजतन रात में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच करेगी। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |