यूपी में अजब-गजब: पति हुआ राजी, पत्नी के प्रेमी को भी अपनाया, एक छत के नीचे रहेंगे तीनों

लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

यूपी के सीतापुर में एक महिला पति के अलावा अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला के पति को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं है। अब तीनों एक ही छत के नीचे रहेंगे।

sitapur news
सीतापुर में प्रेमी और पति के साथ रहने पर अड़ी महिला

Sitapur News: आपने पति-पत्नी और प्रेमी को लेकर तमाम तरह के किस्से सुने होंगे। इन तीनों किरदारों में पति कहीं ड्रम में मिला तो कहीं पहाड़ से फेंक दिया गया या फिर कहीं बाथरूम की फर्श के नीचे से लाश बरामद की गई, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे केस से रूबरू कराएंगे, जहां एक महिला है, लेकिन उसकी सिंदूर में मांग भरने वाले दो शख्स थे। एक व्यक्ति महिला का खुद पति है और दूसरा उसका प्रेमी। ये मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो वह भी सन्न रह गई। हैरानी की बात ये है कि पत्नी के प्रेमी को लेकर उसके पति को किसी तरह का ऐतराज नहीं और न ही महिला के बच्चों को। पत्नी की खातिर पति ने उसके प्रेमी को खुशी-खुशी अपना लिया है। अब महिला, उसके दो बच्चे, पति और उसका प्रेमी एक ही छत के नीचे रहेंगे।

पूरा मामला सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पत्नी अपने पति और प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ी है। वहीं पति को भी पत्नी के इस फैसले पर आपत्ति नहीं था। परिवार के अन्य सदस्यों के विरोध के बाद ये मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, एक युवक की पत्नी का अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने विरोध करने के बजाय पत्नी के प्रेमी को अपना लिया। लेकिन महिला के ससुराल वाले राजी नहीं थे। महिला पति के साथ-साथ दूसरे युवक के साथ भी रहने की इच्छा जता रही थी। उसका पति भी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ रहने पर सहमत हो गया था। दंपती के दो बच्चे भी हैं, उन्हें भी मां के इस फैसले पर कोई ऐतराज नहीं था, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे। इसके बाद मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने तीनों पक्षों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस की ओर से किसी पक्ष को जबरन कहीं भेजने का अधिकार नहीं है। तीनों पक्षों की स्थिति के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता से किया निकाह

वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद जिले के रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां तबस्सुम की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में पति रियाजुल की मौत के बाद तबस्सुम अपने 3 बच्चों के साथ ससुराल में रहकर उनका पालन-पोषण कर रही थीं। अब उन्होंने मोहम्मद उमर के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया है। उमर छह बच्चों के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी भी अब उनके साथ नहीं रहतीं और उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। दोनों के साथ आने के बाद नई गृहस्थी में कुल नौ बच्चों की जिम्मेदारी जुड़ गई है।

3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के बाप से निकाह किया

तबस्सुम की मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई थी। उमर मैकेनिक का काम करते हैं। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को समझा और साथ रहने का फैसला कर लिया। परिवार की जानकारी के बिना दोनों ने कलियर शरीफ जाकर निकाह कर लिया। इसके बाद कोर्ट मैरिज भी की। शादी की जानकारी जब परिवार और रिश्तेदारों को हुई तो विरोध शुरू हो गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में अजब-गजब: पति-पत्नी और वो…एक छत के नीचे रहेंगे तीनों, जानें मामला