बीवी को तलाक देकर मुझसे शादी करो, मना करने पर बौखलाई प्रेमिका ने प्रेमी को चलने लायक नहीं छोड़ा

लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली एक युवक को उसकी ही प्रेमिका ने अपने भाइयों से पिटवाकर उसे अधमरा कर दिया। प्रेमिका प्रेमी पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करले लेकिन प्रेमी ने मना कर दिया। इसी बात से प्रेमिका बौखलाई हुई थी।

premik premika
प्रेमिका ने प्रेमी को पिटवाया

Bareilly News: यूपी के बरेली जिले से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती का शादीशुदा युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी से शादी करना चाह रही थी। इसको लेकर युवती प्रेमी पर अपनी बीवी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। युवती प्रेमी से कह रही थी कि वह अपनी पहली बीवी को तलाक देकर उससे शादी कर ले। इस पर प्रेमी ने मना कर दिया। बौखलाई प्रेमिका ने अपने भाइयों को बताया। प्रेमिका के भाइयों ने प्रेमी को चलने लायक तक नहीं छोड़ा। प्रेमी के दोनों हाथ-पैरों को बुरी तरह से तोड़ दिया। घटना के बाद प्रेमी के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर प्रेमिका और उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया ह।

पूरा मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र का बातया जा रहा है। पीड़ित युवक पप्पू ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में एक क्लीनिक पर दवा लेने गया था। उसका आरोप है कि उसकी प्रेमिका उसे लगातार फोन करके पहली बीवी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। जब वह दवा लेने जा रहा था तो प्रेमिका ने उसे फोन किया और एक स्थान पर बुलाया। जब वह प्रेमिका के बताए स्थान पर पहुंचा तो प्रेमिका वहां भी उससे झगड़ा करने लगी और कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे। लेकिन उसने प्रेमिका इस बात को मानने से इनकार कर दिया। इस पर प्रेमिका ने अपने भाइयों को इशारा कर दिया। प्रेमिका के भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया और उसको बेरहमी से पीट डाला। जिसके चलते उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए। गंभीर रूप से घायल पप्पू को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेटे को पीट-पीट कर किया अधमरा

पिता जाकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि हमलावरों ने बेटे को बेरहमी से पीटा है। हमलावरों ने बेटे का ईंट से सिर फोड़ दिया है। उसके हाथ-पैर बुरी तरह से तोड़ दिया है। शरीर में और भी कई जगह गंभीर चोटे हैं। बेटे को अधमरा करके हमलावर भाग निकले थे। किसी ने उन्हें सूचना दी थी कि तुम्हारा बेटा सड़क पर पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल बेटे को देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पप्पू के पिता ने पुलिस को दी तहरीर

बेटे की पिटाई को लेकर पिता जाकिर हुसैन ने भोजीपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया कि घायल पप्पू के पिता की तहरीर मिली है। पप्पू का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबीवी को तलाक देकर मुझसे शादी करो, मना करने पर प्रेमी पहुंच गया अस्पताल