छोटे लोडर में लदी थी सात भैंसे, रिपोर्ट दर्ज
छोटे लोडर में लदी थी सात भैंसे, रिपोर्ट दर्ज घाटमपुर। सजेती कस्बे में

छोटे लोडर में लदी थी सात भैंसे, रिपोर्ट दर्ज घाटमपुर। सजेती कस्बे में एक छोटे से लोडर में बेतरतीब ढंग से सात भैंसों को ले जा रहे लोडर को विहिप पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। इसमें सात भैंसे थीं जो जिनता बेहद कम जगह में दम घुट रहा था। पुलिस ने लोडर चालक व एक अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
पशु क्रूरता की रिपोर्ट
जवाहर नगर मोहल्ला निवासी विहिप गो रक्षा प्रमुख आदित्य सिंह ने सजेती थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि संगठन पदाधिकारी अमन सिंह और अमरेंद्र सिंह के साथ सजेती में एक लोडर रोका गया। लोडर के पीछे हिस्से में सात भैंसों को ठूंसकर भरा गया था। लोडर में दो थे। जिनकी पहचान हमीरपुर के मौदहा निवासी अनिल कुमार और हाशिम कुरैशी के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पत्थर फेंकने के विवाद में मारपीट
पत्थर फेंकने के आरोप में दो दो पक्षों में मारपीट, चार पर रिपोर्ट
घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में घर पर पत्थर फेंकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से कई लोगों को चोटे आई हैं। एक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी वंदना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते शनिवार को उसके पति घर पर नहीं थे। शाम करीब पांच बजे परिवार के मिंटू, रामू, पिंकी पत्नी कल्लू और उनकी बेटी आकांक्षा ने घर पर पत्थर फेंकने का झूठा आरोप लगाया। विरोध पर घर में घुसकर मारपीट कर दी। पिटाई से उन्हें और उनकी सास शारदा को चोंट आई है। सभी धमकाते हुए घर चले गये। वहीं, दूसरे पक्ष से पिंकी ने भी घर घुसकर मारपीट करने व पथराव करने का आरोप लगाया है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि वंदना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।


