बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, गश्त किया
हिन्दुस्तान, बिल्ल्होर
कानपुर कमिश्नरेट की बिल्हौर सर्किल पुलिस बारावफात के पर्व के लिए पूरी तरह से तत्पर है। एसीपी बिल्हौर के निर्देश पर एसओ अरौल विनय तिवारी ने अल्पसंख्यक बाहुल्य मकनपुर कस्बे में पैदल गश्त की। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

बिल्हौर/मकनपुर,संवाददाता। कानपुर कमिश्नरेट की बिल्हौर सर्किल पुलिस बारावफात के पर्व को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार के निर्देश पर एसओ अरौल विनय तिवारी ने फोर्स के साथ अल्पसंख्यक बाहुल्य मकनपुर कस्बे में पैदल गश्त किया। एसओ अरौल विनय तिवारी ने गश्त कर लोगों से संवाद किया। और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।फोटो परिचय- 2 मकनपुर में फोर्स के साथ गश्त करते एसओ अरौल विनय तिवारी। बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, गश्त किया


